Monday, November 23, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
काला चश्मा लगाए माइक पर दिखीं कलेक्टर, सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं घायल जवान सर गंगा राम अस्पताल रेफर, छतरपुर केस का आरोपी भिवाड़ी से गिरफ्तार उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की दूसरी सवारी: राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण, शिप्रा तट पहुंची पालकी एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: खनिज सर्वे से राजस्व तीन गुना करने की तैयारी, 30 हजार करोड़ का लक्ष्य सोने की ज्वेलरी खरीदते समय बरतें सावधानी: MP में सिर्फ 24 कर्मचारियों के भरोसे सैंपलिंग, CAG ने भी उ... भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने RAC यात्रियों से पूरा किराया वसूलने पर उठाए सवाल, रेल मंत्रालय को... इंदौर के 5 साल के अथर्व अग्रवाल का कमाल: कठिन गणितीय कैलकुलेशन से इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम द... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का अहम फैसला: लेखपाल पदोन्नति के लिए लेखा प्रशिक्षण परीक्षा अनिवार्य, पूर्व आद... स्टेशन से जवान को लेकर लौट रहे थे परिजन, 1 युवक गंभीर रूप से घायल शाजापुर में डॉगी रॉकी के जन्मदिन के फ्लैक्स चर्चा में: ‘भौं-भौं मित्र मंडल’ की अनोखी बधाई देख मुस्कु...

ग्वालियर में सिंधिया राजपरिवार संपत्ति विवाद सुनवाई: प्रतिमा देवी पर 10 हजार का जुर्माना, कोर्ट ने जताई नाराजगी

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
November 19, 2026
in ग्वालियर

ग्वालियर। अतिरिक्त सत्र न्यायालय में सिंधिया राजपरिवार की संपत्ति बंटवारे के विवाद पर सुनवाई चल रही है। आपसी समझौते से हुए बंटवारे पर आपत्ति जताने और धोखाधड़ी के आरोप पर बुधवार को भी सुनवाई हुई। फरियादी प्रतिमा देवी कोर्ट नहीं पहुंचने और पिछली सुनवाई में लगाए गए आरोपों को सिद्ध करने के लिए सबूत पेश नहीं करने पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। बुधवार को हुई इस सुनवाई के बाद कोर्ट ने प्रतिमा देवी पर जुर्माना लगाया है।

🏰 संपत्ति में हिस्सेदारी का किया था दावा

दरअसल, कई सालों तक सिंधिया राजपरिवार की संपत्ति के बंटवारे पर चले विवाद और कोर्ट में परिवादों के बाद अदालत की सलाह पर आपसी सहमति से 41 हजार करोड़ की राजशाही संपत्ति के बंटवारे पर एक राय बनी और इसका मसौदा तैयार किया गया। शुरुआत में इस बंटवारे में ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनकी चारों बुआएं जिनमें वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे, उषा राजे और दिवंगत पद्मदेवी राजे की बेटियां प्रतिमा देवी और कनिका पक्षकार थे, लेकिन काफी समय तक अदालत के सामने न आने और किसी पत्र का जवाब न देने की वजह से उन्हें एक्स पार्टी (Ex-Parte) घोषित कर दिया गया था।

📄 धोखाधड़ी से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर का लगाया था आरोप

दो महीने पहले जब बंटवारे का मसौदा कोर्ट में पेश होने वाला था, उससे ठीक पहले प्रतिमा देवी ने अदालत में बंटवारे में अपने हक को लेकर आपत्ति आवेदन लगाया। इस पर सुनवाई के दौरान उन्होंने समझौता दस्तावेज पर धोखाधड़ी से हस्ताक्षर कराने का आरोप ज्योतिरादित्य सिंधिया और अपनी तीनों मौसियों के खिलाफ कोर्ट में लगाया। जिस पर वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और उषा राजे ने आरोपों के खंडन में जवाब प्रस्तुत किया था। इसके बाद कोर्ट ने प्रतिमा देवी से 18 नवंबर की सुनवाई में आरोपों को सिद्ध करने के लिए सबूत पेश करने को कहा था।

💰 कोर्ट ने लगाया प्रतिमा देवी पर 10 हजार का जुर्माना

इस केस में तय सुनवाई के तहत बुधवार को एक बार फिर अदालत में हियरिंग हुई, लेकिन प्रतिमा देवी राणा इस सुनवाई में नहीं पहुंचीं। न ही उनके वकील ने आरोपों के संबंध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत किए। उनकी उपस्थिति और बयानों के साथ सबूत इस सुनवाई में महत्वपूर्ण माने जा रहे थे, लेकिन उनके वकील द्वारा कोर्ट को बताया गया कि प्रतिमा देवी राणा एक शादी समारोह में व्यस्त होने की वजह से कोर्ट नहीं आ सकी हैं।

ADJ कोर्ट ने उनके इस व्यवहार पर नाराजगी जताई, साथ ही उन पर 10 हजार रुपये की पेनल्टी भी लगाई है। इस केस से जुड़े वकील प्रशांत शर्मा के मुताबिक, “कोर्ट में अब अगली सुनवाई आगामी 2 दिसंबर 2026 को होगी।”

Previous Post

स्वच्छता अपडेट: ईशा गुप्ता व गायक बिस्मिल भी जुड़े अभियान से, कचरा प्रबंधन व सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर

Next Post

उज्जैन अपडेट: धमाकों से घरों में कंपन व पशुओं में खौफ, ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

Related News

ग्वालियर

ग्वालियर चिड़ियाघर में हिमालयन मादा भालू की मौत: आपसी संघर्ष में मिली गंभीर चोटें, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

November 23, 2026
ग्वालियर

ग्वालियर-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दंपती व बच्ची की मौत, छोटी बेटी गंभीर घायल

November 23, 2026
ग्वालियर

ग्वालियर रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट पर खींचतान: केपीसी कंपनी को नहीं मिलेगा अतिरिक्त समय

November 23, 2026
ग्वालियर

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर सिंधिया का पोस्ट, फिर गरमाई सियासत: याद आया 1857 का प्रसंग व पुराने बयान

November 22, 2026
ग्वालियर

ग्वालियर के जनकगंज में चार मंजिला मकान में भीषण आग: 5 घंटे की मशक्कत के बाद काबू, लाखों के नुकसान का अंदेशा

November 22, 2026
ग्वालियर

ग्वालियर के प्रगति नगर में आवारा सांडों का आतंक: आधी रात आपसी लड़ाई में कई कारें क्षतिग्रस्त, दो युवक बाल-बाल बचे

November 22, 2026
Next Post

उज्जैन अपडेट: धमाकों से घरों में कंपन व पशुओं में खौफ, ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)