-
कोतवाली पुलिस ने 155 क्वार्टर (करीब 28 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की।
-
लंदन प्राइड, आरसी एवं 8PM व्हिस्की सहित तीन प्रकार की शराब बरामद।
-
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी 03 आपराधिक प्रकरण दर्ज।
थाना कोतवाली पुलिस ने सम्यक बिहार कॉलोनी में दबिश देकर अवैध अंग्रेजी शराब का संग्रह कर विक्रय करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 28 लीटर शराब जब्त की है।
📋 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 25.11.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सम्यक बिहार कॉलोनी देवास में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब का विक्रय कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर घर के आंगन में शराब के कार्टून लेकर बैठा व्यक्ति घर के अंदर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मदनलाल उर्फ राधामोहन पिता तुलाराम शर्मा उम्र 67 वर्ष निवासी 196ए सेठ मिश्रीलाल नगर देवास, हाल मुकाम 91 सम्यक बिहार कॉलोनी देवास बताया। आरोपी के कब्जे से तीन खाकी कार्टून में रखे कुल 155 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किए गए। शराब रखने एवं विक्रय के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस द्वारा शराब विधिवत जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 834/2026, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
📦 जप्त मशरूका
कुल 155 क्वार्टर (करीब 28 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब, जिसमें शामिल हैं –
-
115 क्वार्टर लंदन प्राइड व्हिस्की
-
30 क्वार्टर RC व्हिस्की
-
10 क्वार्टर 8PM व्हिस्की
👤 गिरफ्तार आरोपी एवं आपराधिक रिकॉर्ड
01. मदनलाल उर्फ राधामोहन पिता तुलाराम शर्मा उम्र 67 वर्ष निवासी 196-ए सेठ मिश्रीलाल नगर देवास हाल मुकाम 91 सम्यक बिहार कॉलोनी देवास।
-
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में कुल 03 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं, जिनमें एक प्रकरण जुआ एक्ट तथा दो प्रकरण मारपीट से संबंधित हैं।
⭐ सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, प्रधान आरक्षक 734 मुकेश सोलंकी, आरक्षक 437 पवन, आरक्षक 975 कृष्ण गोपाल, आरक्षक 903 रजनीकांत, आरक्षक 715 पंकज एवं महिला आरक्षक 140 नेहा की सराहनीय भूमिका रही।







