Wednesday, October 14, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
पाटनीपुरा रोड पर ऑयल गिरने से मची अफरा-तफरा, नागरिक की सूचना पर ट्रैफिक और नगर निगम ने संभाला मोर्चा छत्रीपुरा का आदतन आरोपी यश मकोरे गिरफ्तार, कब्जे से दोपहिया वाहन और ड्रग्स बरामद 12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, सह-आरोपी मयूर उर्फ कृष्णा ग... देवास में पेट्रोल पंप पर लूट और मारपीट का CCTV एक आरोपी हिरासत में; अन्य आरोपियों की तलाश जारी नगर निगम कर्मचारी से एशियन स्विमिंग मेडलिस्ट बनने तक का सफर, जानिए उज्जैन के अर्जुन सोलंकी की प्रेरण... नवरात्रि में इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल का कड़ा पहरा, गरबा पंडालों और मंदिरों में लगातार पेट्रोलिंग महंगे प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ दिल्ली पहुंचे दमोह के बच्चे, विज्ञान प्रदर्शनी में मचाया धमाल श्योपुर में वायरल वीडियो पर सियासी भूचाल, विधायक बाबू जंडेल ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी किसान संघ और कांग्रेस ने सरकार को घेरा, ई-टोकन व्यवस्था और बिजली कटौती पर बरसे विपक्षी तेवर शहडोल में बिजली का करंट लगने से मखना हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

अब यूपी में जाति के नाम पर नहीं होंगी रैलियां, योगी सरकार ने लगाया बैन

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 22, 2025
in उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने जाति-आधारित राजनीतिक रैलियों पर रोक लगा दी है. सरकार का कहना है कि ये सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा हैं. कार्यवाहक मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से रविवार देर रात राज्य और जिलों के सभी जिलाधिकारियों, सचिवों और पुलिस प्रमुखों को जारी किए गए इस आदेश में इलाहाबाद हाई कोर्ट के 16 सितंबर के आदेश का हवाला दिया गया है.

आदेश में कहा गया है कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए आयोजित जाति-आधारित रैलियां समाज में जातिगत संघर्ष को बढ़ावा देती हैं और सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय एकता के खिलाफ हैं और पूरे राज्य में इन पर सख्त प्रतिबंध है.

SC-ST एक्ट में रहेगी छूट

दीपक कुमार ने अपने 10 सूत्रीय आदेश में लिखा कि एफआईआर, गिरफ्तारी मेमो आदि में जाति का उल्लेख हटाया जाएगा. इसकी जगह माता-पिता के नाम जोड़े जाएंगे. थानों के नोटिस बोर्ड, वाहनों और साइनबोर्ड्स से जातीय संकेत और नारे हटाए जाएंगे. इसके अलावा जाति आधारित रैलियों पर पूर्ण प्रतिबंध, सोशल मीडिया पर भी सख्त निगरानी रखी जाएगी. हालांकि SC-ST एक्ट जैसे मामलों में छूट रहेगी और आदेश के पालन के लिए SOP और पुलिस नियमावली में संशोधन किया जाएगा.

ये आदेश जाति आधारित राजनीति करने वाली पार्टियों के लिए झटका माना जा रहा है. इसका असर निषाद पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, अपना दल जैसी पार्टियों पर पड़ सकता है, ऐसा इसलिए है क्योंकि चुनाव से पहले तमाम रूपों में जाति-आधारित सभाएं की जाती हैं, ताकि लोगों को जुटाया जा सके. वहीं, 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टियों ने जाति-आधारित प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. मामले को लेकर अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं.

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने क्या कहा था?

दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से केंद्रीय मोटर वाहन नियमों (सीएमवीआर) में संशोधन करने के लिए एक रेगुलटरी फ्रेमवर्क तैयार करने को कहा था ताकि सभी निजी और सार्वजनिक वाहनों पर जाति-आधारित नारों और जाति-सूचक चिह्नों पर स्पष्ट रूप से प्रतिबंध लगाया जा सके. कोर्ट ने यह भी कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के प्रावधानों को “सोशल मीडिया पर जाति-प्रशंसा और घृणा फैलाने वाली सामग्री” को चिह्नित करने और उसके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए.

उत्तर प्रदेश सरकार से कोर्ट ने कहा था कि यह पता चला है कि प्रदेश के सभी पुलिस स्टेशनों पर लगाए गए नोटिस बोर्ड में आरोपी के नाम के सामने जाति का एक कॉलम है और सरकार से कहा कि इसे तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए उचित आदेश जारी करें.

Previous Post

पंजाब सरकार के बुलंद इरादे – स्वास्थ्य, राहत और पुनर्निर्माण में हर दिन पेश कर रहा है नई मिसाल

Next Post

जमानत अदालत बन गया है सुप्रीम कोर्ट… बेल के बढ़ते मामलों पर जस्टिस नागरत्ना की सख्त टिप्पणी

Related News

उत्तरप्रदेश

मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ा मौसम, उत्तराखंड और हिमाचल में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

October 13, 2026
उत्तरप्रदेश

11 अक्टूबर को उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

October 11, 2026
उत्तरप्रदेश

प्रतापगढ़ में कोहराम: कुआं खोदते समय भरभराकर गिरी मिट्टी, मलबे में दबे 4 मजदूर; एक ने तोड़ा दम

January 25, 2026
उत्तरप्रदेश

जोरदार धमाके से दहला इलाका: 10 दुकानों में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैला मलबा; लाखों का सामान जलकर खाक

January 24, 2026
उत्तरप्रदेश

बिल्डर निर्मल सिंह की बढ़ी मुश्किलें: इंजीनियर की मौत मामले में पुलिस ने दी दबिश, वारंट जारी होते ही हुआ फरार!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद: पति की जीभ काटने वाली पत्नी के बिगड़े बोल- ‘नामर्द है वो, बाहर आते ही…’, जेल जाने का भी नहीं पछतावा!

January 23, 2026
Next Post

जमानत अदालत बन गया है सुप्रीम कोर्ट… बेल के बढ़ते मामलों पर जस्टिस नागरत्ना की सख्त टिप्पणी

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)