Sunday, October 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भोपाल में राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन का शुभारंभ, सीएम ने बताया श्रीकृष्ण पाथेय और राम वन गमन पथ का विज... स्नातक स्तर पर ही कर सकेंगे रिसर्च, सागर यूनिवर्सिटी के ITEP छात्रों को मिला ICSSR प्रोजेक्ट फंड जबलपुर में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस, ब्रिटेन और अमेरिका के डॉक्टरों ने सिखाई एडवांस सर्जरी की तकनीक कभी खुद से जूझ रहे गणेश तिवारी अब दे रहे दूसरों को रोजगार, शुद्ध घी-मावे की गुजिया का हर कोई दीवाना छात्रों के ट्रांसफर मॉड्यूल पर हाईकोर्ट में चर्चा, पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने के दिए निर्देश कैलाश मकवाना के बाद कौन संभालेगा कमान? यूपीएससी को भेजे गए 12 आईपीएस अधिकारियों के नाम मगरखेड़ा की 45 बीघा जमीन के सौदे में लोकायुक्त का शिकंजा, तहसीलदार का नामांतरण आदेश एसडीएम ने किया र... चल समारोह की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चुराने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 1.60 लाख के फोन बराम... बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला, इंदौर से संदिग्ध प्रांजल ठाकरान गिरफ्तार सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर, रॉन्ग साइड से आ रही कार से भिड़ंत में 2 की मौत

गणपति विसर्जन 2025: जुहू बीच पर बप्पा के भक्तों का सैलाब, हाईटाइड और बारिश के बीच भी जोश बरकरार

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 6, 2025
in महाराष्ट्र

हाईटाइड और बारिश की चुनौतियों के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालु बप्पा को विदाई देने पहुंचे हैं. बीएमसी ने पहली बार जुहू बीच पर कृत्रिम कुंड की व्यवस्था की है, वहीं पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. इस बीच डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी आश्वासन दिया है कि भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी और विसर्जन शांति से संपन्न होगा.

जूहू बीच पर भक्तों का जमावड़ा

मुंबई के जुहू बीच पर अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणपति बप्पा का विसर्जन बेहद उत्साह और धूमधाम से किया जा रहा है. सुबह से ही श्रद्धालु बप्पा को विदाई देने के लिए समुद्र तट पर जुटने लगे हैं. पूरा माहौल भक्ति और उत्सव से सराबोर है.

बीएमसी की नई व्यवस्था

इस बार बीएमसी ने खास इंतज़ाम किए हैं. जुहू बीच पर समुद्र किनारे कृत्रिम कुंड बनाए गए हैं, जिनमें 3 फीट तक की छोटी मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है. जबकि 5 से 6 फीट या उससे बड़ी मूर्तियों को समुद्र में विसर्जित किया जा रहा है.

हाईटाइड और बारिश बनी चुनौती

समुद्र में इस वक्त हाईटाइड है और करंट भी तेज है. बड़ी मूर्तियों के विसर्जन में दिक्कतें आ रही हैं. इसके अलावा रुक-रुक कर हो रही बारिश भी श्रद्धालुओं के लिए परेशानी खड़ी कर रही है, लेकिन भक्तों के जोश में कोई कमी नहीं आई है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुहू बीच पर करीब 3 से 4 हजार पुलिसकर्मी और कई एनजीओ के स्वयंसेवक तैनात हैं. नानासाहेब धर्माधिकारी ट्रस्ट और ब्रह्माकुमारी ट्रस्ट के सेवक भी सुरक्षा और व्यवस्था संभाल रहे हैं. मुंबई पुलिस ने वॉच टावर और सर्च लाइट लगाए हैं ताकि शाम ढलने के बाद भी पूरे 5 किमी लंबे तट पर निगरानी बनी रहे.

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का आश्वासन

ठाणे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा गणपति विसर्जन शांति और सुव्यवस्था के साथ होगा. भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं.

उन्होंने आगे कहा कि हम क्रेडिट की राजनीति में नहीं हैं. महायुति सरकार मराठा और ओबीसी समुदाय को न्याय दिलाने के लिए काम कर रही है. यह सरकार राज्य के विकास और आम लोगों की मदद के लिए निरंतर काम करती रहेगी.

पूरी रात चलेगा विसर्जन

जुहू चौपाटी पर भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. रात गहराने के साथ विसर्जन की रफ्तार भी तेज होगी. परंपरा के मुताबिक यह सिलसिला पूरी रात चलता रहेगा. बारिश और हाईटाइड की मुश्किलों के बावजूद भक्तों का उत्साह पहले की तरह अटूट है.

Previous Post

गुजरात के पंचमहल में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 6 की मौत, कई घायल

Next Post

मुंबई: लाल बागचा राजा के पंडाल के बाहर हादसा… कार ने दो मासूमों को कुचला, एक की मौत

Related News

उत्तरप्रदेश

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार; जानिए 21 अक्टूबर का हाल

October 21, 2026
उत्तरप्रदेश

उत्तर भारत में बढ़ी हल्की ठंड, तमिलनाडु-केरल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

October 20, 2026
मनोरंजन

कोटा एसपी तेजस्वनी गौतम ने किया खुलासा, महज 15 मिनट में दबोचे गए आरोपी, मुंबई पुलिस को सौंपे जाएंगे

October 19, 2026
उत्तरप्रदेश

हिमाचल-उत्तराखंड में पारा माइनस, दक्षिण के राज्यों में 24 अक्टूबर तक झमाझम बारिश की चेतावनी

October 19, 2026
मुंबई

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे; दो घायल

October 18, 2026
महाराष्ट्र

कौन हैं रघुवीर खेडकर? तमाशा लोक कला को पुनर्जीवित करने वाले महाराष्ट्र के वो कलाकार जिन्हें मिला पद्मश्री पुरस्कार

January 25, 2026
Next Post

मुंबई: लाल बागचा राजा के पंडाल के बाहर हादसा… कार ने दो मासूमों को कुचला, एक की मौत

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)