Saturday, October 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
'फर्जी' वेब सीरीज देखकर जाली नोट छापने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; अलीबाबा से ... 50 हजार में बेचता था बीए की फर्जी मार्कशीट, गढ़वाल से लेकर नगालैंड तक जुड़े थे तार; आरोपी गिरफ्तार गांवों में पानी की सप्लाई न होने पर बिफरे बीजेपी विधायक अमरसिंह यादव, पुलिस अधिकारियों ने कराया मामल... राज्य स्तरीय बालिका अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन भारी अनियमितता के आरोप, बहस के बीच ग्वालि... तीन इमली से पिपल्याहाना के बीच अंतरराज्यीय बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश संविलियन से पहले की सेवा मान्य करने की मांग, हाई कोर्ट ने सरकार को आदेश पालन के लिए दिया आखिरी मौका जबलपुर में महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों का विशाल पथ संचलन, डॉ. मोहन भागवत लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश की चेत... इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप पर 1,590 शिकायतों का निराकरण, ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी से सुगम हुई व्यवस्था इंदौर में सड़कों के धीमे डामरीकरण और पेचवर्क पर महापौर सख्त, लापरवाही पर दरोगा और CSI पर दिए कार्रवा...

गर्लफ्रेंड का दूसरे से अफेयर, शक में बॉयफ्रेंड ने कर दी हत्या… 8 महीने बाद गड्ढे में मिली सड़ी-गली लाश

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 6, 2025
in देश

ओडिशा के खुर्दा जिले में करीब आठ महीने पहले लापता हुई युवती का शव शुक्रवार को तापंग इलाके में एक गहरे गड्ढे से बरामद हुआ है. मृतका की पहचान निरुपमा परीडा उर्फ मीता के रूप में हुई है. युवती भुवनेश्वर के भरतपुर इलाके में एक घर में केयरटेकर का काम करती थी.

निरुपमा ने इस साल 24 जनवरी को अपने परिवार से आखिरी बार बात की थी. उस दौरान निरुपमा ने बताया था कि वह अपने पैतृक गांव रणपुर लौट रही है. हालांकि युवती कभी वहां पहुंच ही नहीं पाई. युवती उसी दिन से लापता थी. परिवार ने तीन दिन बाद भरतपुर थाने में बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जब बेटी का लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने जनप्रतिनिधियों तक से गुहार लगाई. आखिरकार 8 महीने बाद बेटी के शव मिलने की सूचना परिजनों को दी गई.

कमिश्नरेट पुलिस ने जब पूरे मामले में जांच की तो खुलासे ने सबको चौंका दिया. हत्या के पीछे मृतका का प्रेमी देबाशीष बिसोई है. आरोपी को शक हो गया था कि निरुपमा का किसी और से अफेयर चल रहा है. इसी शक के चलते उसने हत्या की साजिश रची. हत्या के दिन देबाशीष निरुपमा को लेकर खुर्दा के तापंग गया था. आरोपी ने मौका पाकर निरुपमा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए निरुपमा के शव को खनन के गड्ढे में फेंक दिया. हत्या के बाद से ही आरोपी मृतका का मोबाइल फोन और बैंक कार्ड अपने साथ रखकर घूम रहा था. आरोपी ने हत्या के बाद मृतका के अकाउट से कई बार पैसे निकाले और उसका मोबाइल का इस्तेमाल भी किया.

मोबाइल की लोकेशन से मिली लीड

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उन्होंने नोटिस किया कि निरुपमा का मोबाइल उसकी मौत के बाद भी कई बार ऑन हुआ है. डिजिटल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के जरिए जांच आगे बढ़ाई गई. यही इलेक्ट्रॉनिक सबूत पुलिस को आरोपी तक ले गए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से मृतक निरुपमा का बैग, पर्स, एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हत्या के पीछे की वजह देबाशीष का शक था.

परिवार में आक्रोश, न्याय की मांग

निरुपमा के परिवार को जैसे ही पता चला कि उनकी बेटी मर चुकी है, तो उनके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. निरुपमा के लौटने की उम्मीद अब हमेशा के लिए खत्म हो गई. परिजनों ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई की तारीफ की है और पुलिस कार्रवाई का स्वागत किया है. लेकिन वे चाहते हैं कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले. परिवार का कहना है कि रिश्तों में अविश्वास और शक के कारण उनकी बेटी की जान चली गई. अब न्याय ही उन्हें राहत देगा.

Previous Post

मुंबई: लाल बागचा राजा के पंडाल के बाहर हादसा… कार ने दो मासूमों को कुचला, एक की मौत

Next Post

मुंबई: गणेश विसर्जन के दौरान हादसे, साकीनाका में करंट तो विरार में डूबने से गई कई लोगों की जान

Related News

देश

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 16 लोगों की मौत और सैकड़ों घर जमींदोज

October 23, 2026
दिल्ली/NCR

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में झमाझम बारिश के आसार, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

October 22, 2026
देश

यूरोपीय देशों में हिंसक प्रदर्शनों का तांडव, पेरिस से लेकर मिलान तक कर्फ्यू और सेना की तैनाती

October 21, 2026
उज्जैन

दशहरे पर मानवता की मिसाल: मासूम बच्चे की मदद के लिए आगे आई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की साधना सेठी

October 20, 2026
उज्जैन

पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, विधि-विधान से हुआ शस्त्र, वाहन और अश्व पूजन

October 20, 2026
देश

नागपुर में आरएसएस का ऐतिहासिक शताब्दी समापन समारोह, विजयादशमी उत्सव में देश भर में उत्साह

October 20, 2026
Next Post

मुंबई: गणेश विसर्जन के दौरान हादसे, साकीनाका में करंट तो विरार में डूबने से गई कई लोगों की जान

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)