समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी पर मतदाता सूची में हेरफेर और फर्जी वोटिंग के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया. लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, “बूथ एजेंट मजबूत बनाएं, फर्जी वोट न पड़ने दें, वोट कटने से बचाना है, और वोट की कड़ी निगरानी करनी है.”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और बीजेपी की कथित ‘चुनावी साजिशों’ को नाकाम करने की अपील की.बीजेपी पर फर्जी आधार कार्ड का आरोपअखिलेश यादव ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि मतदान के दिन बीजेपी प्रशासन की मिलीभगत से फर्जी आधार कार्ड बनवाती है और इनके जरिए वोट डलवाती है. उन्होंने विशेष रूप से महोबा का जिक्र करते हुए कहा, “महोबा में एक ही घर में 4 हजार से अधिक वोट बने हुए हैं. यह कैसे संभव है? बीजेपी ने चुनाव आयोग को ‘जुगाड़ आयोग’ बना दिया है.”















Users Today : 2
Total Users : 16706
Views Today : 2
Total views : 29650
Who's Online : 0
Server Time : May 10, 2026 11:36 am