Monday, October 12, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले कोच गौतम गंभीर ने किए महाकाल के दर्शन, होलकर स्टेडियम तैयार मेट्रो निर्माण और रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से यातायात प्रभावित, वैकल्पिक रास्तों के लिए भटक रहे वाहन ... शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के भोजन में निकली छिपकली, 13 बच्चे बीमार होने पर जेपी अस्पताल में भर्... मंत्री चैतन्य काश्यप की मां राजकुँवर बाई काश्यप का निधन, रतलाम में दी जाएगी अंतिम विदाई शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक शोषण, आरोपी दिलीप पंडित के खिलाफ मामला दर्ज टीकमगढ़ में पुलिस अधिकारी पर भड़के लोग, 25 साल पुरानी परंपरा को लेकर गरमाया मामला डीडी नगर थाने में दो बहनों ने खुद पर डाला डीजल, पुलिसकर्मियों से हुई झूमाझटकी ट्रैवल मार्ट में टूटे सभी रिकॉर्ड, 10,263 बी2बी बैठकों और 34 देशों की भागीदारी से वैश्विक फलक पर चमक... कोलकाता के कलाकार तराश रहे मां का वही पुराना सौम्य स्वरूप, चांदी के आभूषण चढ़ाने की है अनूठी परंपरा श्योपुर में तेज रफ्तार ऑटो का कहर, देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

दशहरे पर बिगड़ेगा मौसम? दिल्ली में बारिश, कई राज्यों में बदलेगा मिजाज

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 1, 2025
in दिल्ली/NCR

दक्षिण पश्चिम मानसून का वक्त जून से सितंबर माना जाता है. मानसून की विदाई हो चुका है. इस बार मानसून कई राज्यों पर अपना प्रभाव डाल गया. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर की शुरुआत में मानसून की विदाई के बावजूद कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. दशहरे पर भी कई राज्यों में बारिश की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर के कुछ भागों में मंगलवार को जोरदार बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज भी प्रदेश का मौसम खराब रह सकता है. आज दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. दो अक्टूबर यानी कल दशहरे को भी दिल्ली का मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है. तीन और चार तारीख को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

यूपी में बदला मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में मंगलवार से मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदला है. मौसम विभाग ने एक अक्टूबर से लेकर पांच अक्टूबर के बीच प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है. यानी दशहरे पर यूपी में मेघ बरसते दिखेंगे. आज पूर्वी और पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं बादल गरज और बिजली चमक सकती है. कई जिलों में मध्यम से हल्की बारिश की भी संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में दशहरे पर बारिश की संभावना है. पूरे राज्य में दो-सात अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है. साथ ही, इस दौरान प्रदेश के अधिकांश भागों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. आज भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल हल्की बारिश हो सकती है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है.

महाराष्ट्र में बारिश में आएगी कमी

दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में जमकर बरसा है. राज्य के लोगों को बारिश से राहत नहीं है. आज भी राज्य में बरसात होने की आशंका है. हालांकि 1 और 3 अक्टूबर तक (दशहरे के बीच) कोंकण के कुछ हिस्सों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में बारिश में भारी कमी देखी जाएगी. मुंबई, ठाणे और उपनगरों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है.

राजस्थान में दशहरे पर होगी तेज बारिश

राजस्थान के 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर 3 अक्टूबर तक जारी रह सकता है. दशहरे (2 अक्टूबर) पर भी तेज बरसात की आशंका मौसम विभाग ने जताई है. दशहरे पर राजस्थान के 22 जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड में बारिश का दौर

उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का दौर लौट आया है. उत्तराखंड में 1 से 2 अक्टूबर (दशहरे) के बीच भारी बारिश का दौर चल सकता है. 3 और 4 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

हिमाचल में दशहरे पर शुष्क रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश से 26 सितम्बर को मनसून के पूरी तरह से चले जाने के बाद मौसम साफ और सुहावना बना हुआ था. राज्य में 1 से 3 अक्तूबर तक मौसम के साफ व शुष्क रह सकता है. यानी दशहरे पर बारिश की संभावना नहीं है. लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 4 से 6 अक्तूबर तक मौसम खराब रहेगा और इस दौरान बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में भी बरसेंगे मेघ

गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के गंगा के विशाल मैदान, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 2 अक्टूबर (दशहरे) से शुरू होकर 5 तक मूसलाधार बारिश हो सकती है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 1, 2, 3 और 4 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है.

Previous Post

बिस्किट पैकेट में छिपा विवाद: गुब्बारे बने पाक झंडा, उर्दू में लिखे मैसेज

Next Post

बिहार SIR अपडेट: 47 लाख नाम कटे, 21 लाख जुड़े… पटना में वोटर संख्या बढ़ी कितनी?

Related News

दिल्ली/NCR

सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एमसीडी की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में सील हुईं सैकड़ों अवैध संपत्तियां

October 11, 2026
दिल्ली/NCR

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी, राजधानी में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच ट्रैफिक प्रभावित

October 11, 2026
उत्तरप्रदेश

11 अक्टूबर को उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

October 11, 2026
दिल्ली/NCR

अभिजीत, आशुतोष और सौरव की गिरफ्तारी के बाद अजिंक्य शिंदे करेंगे अगुवाई, वीडियो आया सामने

October 10, 2026
दिल्ली/NCR

फ्लाइट से उतारे गए CJP चीफ अभिजीत दिपके और सौरव दास, एयरपोर्ट से ही हिरासत में लिए गए नेता

October 10, 2026
दिल्ली/NCR

CJP प्रदर्शन से पहले राजधानी में हाई अलर्ट, स्टेडियम और जोन बनाकर रोके गए प्रदर्शनकारी

October 10, 2026
Next Post

बिहार SIR अपडेट: 47 लाख नाम कटे, 21 लाख जुड़े… पटना में वोटर संख्या बढ़ी कितनी?

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)