Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

अब बस कुछ घंटे बचे हैं, देर न करें… इस आसान तरीके से झटपट भरें अपना ITR

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 15, 2025
in व्यापार

अगर आपने अभी तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. 15 सितंबर 2025 को ITR फाइल करने की आखिरी तारीख है. पहले ये डेडलाइन 31 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया गया था. ऐसे में अब सिर्फ कुछ घंटे बाकी हैं और लाखों टैक्सपेयर्स पोर्टल पर जुटे हैं ताकि अपनी फाइलिंग समय पर पूरी कर सकें. अगर आप अभी तक इस काम को टाल रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि देर होने पर आपको भारी लेट फीस और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

ITR फाइल करते वक्त ये दिक्कतें आ रही हैं

हर साल की तरह इस बार भी आखिरी दिन पोर्टल पर भारी भीड़ के कारण सर्वर स्लो हो रहा है. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि फॉर्म डाउनलोड करने में दिक्कत हो रही है या वेबसाइट बार-बार हैंग हो जाती है. कई यूजर्स ने डेडलाइन बढ़ाने की मांग की है, लेकिन इनकम टैक्स विभाग ने साफ किया है कि अभी कोई भी तारीख बढ़ाने का फैसला नहीं लिया गया है. विभाग ने यह भी कहा कि जो खबरें डेडलाइन बढ़ाने की चल रही हैं, वे पूरी तरह गलत हैं और अफवाह हैं. इसलिए अगर आपने अभी तक फाइलिंग नहीं की तो समय रहते इसे पूरा करें.

कौन सा ITR फॉर्म आपके लिए सही?

इनकम टैक्स विभाग ने टैक्सपेयर्स की विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग ITR फॉर्म जारी किए हैं. आपको सही फॉर्म चुनना जरूरी है ताकि आपकी फाइलिंग सही ढंग से हो सके.

  • ITR-1 (सहज): उन लोगों के लिए जो 50 लाख रुपए तक की आय रखते हैं.
  • ITR-2: वे लोग और HUF जिनकी आय बिजनेस या प्रोफेशन से नहीं है और ITR-1 में शामिल नहीं होते.
  • ITR-3: उन लोगों के लिए जिनकी आय बिजनेस या प्रोफेशन से है.
  • ITR-4: छोटे व्यवसाय और प्रोफेशनल जिनकी आय 50 लाख तक है और कैपिटल गेन 1.25 लाख तक है.
  • ITR-V: यह फॉर्म फाइलिंग के बाद जनरेट होने वाला सिर्फ acknowledgement है.

ITR फाइल करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

रिटर्न फाइल करने के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometax.gov.in पर जाएं. वहां अपने पैन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें. इसके बाद सही आईटीआर फॉर्म चुनें. फिर e-File में मौजूद Income Tax Return का विकल्प चुनें. अगले स्टेप में आपके Form 26AS और Annual Information Statement (AIS) अपने आप भर जाएंगे, जिन्हें ध्यान से देखें. अगर कोई जानकारी गलत हो तो उसे एडिट करें. इसके बाद अपने Form 16 को भी ध्यान से क्रॉस चेक करें और फिर फॉर्म सबमिट कर दें. ध्यान रखें कि केवल फाइल करना ही काफी नहीं है, आपको ई-वेरीफाई भी करना होगा. ई-वेरीफिकेशन आधार OTP, नेटबैंकिंग या डिजिटल सिग्नेचर से किया जा सकता है.

देर से फाइल करने पर कितना जुर्माना लगेगा?

अगर आप 15 सितंबर के बाद फाइल करते हैं तो आपकी रिटर्न बेलेटेड रिटर्न मानी जाएगी और आप पर लेट फीस लगेगी.

  • जिनकी आय 5 लाख रुपए से ज्यादा है, उन्हें 5000 रुपये का जुर्माना देना होगा.
  • जिनकी आय 5 लाख रुपए तक है, उन्हें 1000 रुपये का जुर्माना भरना होगा.

इसके अलावा देरी से फाइलिंग पर ब्याज भी लग सकता है और कई टैक्स छूटों का लाभ भी खो सकते हैं.

ITR फाइलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज

आखिरी वक्त पर भागमभाग न हो इसलिए पहले से ये दस्तावेज तैयार रखें.

  • PAN और Aadhaar कार्ड
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स और IFSC कोड
  • सैलरी पाने वालों के लिए Form 16
  • Form 26AS और Annual Information Statement (AIS)
  • निवेश और बीमा से जुड़े प्रूफ
  • किराए का बिल या होम लोन डॉक्यूमेंट (यदि क्लेम कर रहे हों)
  • कैपिटल गेन स्टेटमेंट (अगर लागू हो)

समय पर ITR फाइलिंग क्यों है जरूरी?

ITR फाइल करना सिर्फ टैक्स की ड्यूटी पूरी करना नहीं, बल्कि ये आपकी आमदनी का प्रमाण भी है. यह लोन, क्रेडिट कार्ड, वीजा अप्लाई करने में सहायक होता है. साथ ही समय पर फाइलिंग से जुर्माने से बचा जा सकता है और टैक्स रिफंड भी जल्दी मिलता है.

Previous Post

अलविदा! 13 साल बाद बंद होने जा रहा WhatsApp को टक्कर देने वाला ये ऐप

Next Post

ईरान ने कहां छिपा रखे हैं हथियार-ग्रेड यूरेनियम? इजराइली खुफिया एजेंसी को इसकी जानकारी

Related News

व्यापार

सोना या तेल: आज की दुनिया में कौन है असली ताकतवर?

January 15, 2026
व्यापार

ईरान पर अमेरिकी टैरिफ का भारत पर कोई प्रभाव नहीं, वजह सामने आई

January 14, 2026
व्यापार

भारत में बासमती चावल की कीमतों में गिरावट, ईरान टेंशन का असर

January 13, 2026
व्यापार

कोयला खानों में निवेशक खोज रहे सोने की खान, कंपनी में बढ़ रहा निवेश

January 12, 2026
व्यापार

पहले बजट का सच: अंग्रेजों ने देश की तिजोरी में छोड़ा मामूली धन

January 11, 2026
व्यापार

शेयर बाजार में तेज गिरावट: 5 दिन में दो महीने का नुकसान, सेंसेक्स 84 हजार के नीचे

January 9, 2026
Next Post

ईरान ने कहां छिपा रखे हैं हथियार-ग्रेड यूरेनियम? इजराइली खुफिया एजेंसी को इसकी जानकारी

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.