Sunday, November 22, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम के बांद्राभान में 200 साल पुरानी परंपरा: ब्रह्म मुहूर्त में मां नर्मदा को सुनाई जा रही भा... जबलपुर उपभोक्ता आयोग का फैसला: 7 कोचों में लाइट-पंखे बंद व ट्रेन लेट होने पर रेलवे व IRCTC को 52 हजा... तेज रफ्तार और ढलान पर चढ़ाई को मानी जा रही हादसे की वजह, जांच जारी बालाघाट हत्याकांड का खुलासा: 10 लाख की सुपारी देकर कराई थी प्रेमी की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार प्रशासन अपडेट: 1 दिसंबर से संभालेंगे पदभार, 3 अधिकारियों के पैनल में शामिल थे ये नाम धार्मिक अपडेट: पत्नी के साथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री, लिया भगवान महाकाल का आशीर्वाद भोपाल के अरवलिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना: पारिवारिक विवाद के बाद महिला और दो बच्चों की मौत रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर सिंधिया का पोस्ट, फिर गरमाई सियासत: याद आया 1857 का प्रसंग व पुराने बयान आगर मालवा में निकली गौतम लब्धि लक्ष्मी कलश यात्रा: पावन पगलिए के साथ हुई स्थाई कलश स्थापना इंदौर में जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करने वाला बदमाश चाकू के साथ गिरफ्तार: खजराना पुलिस की बड़ी कार्रवा...

एशिया कप में BCCI का पाकिस्तान पर बड़ा अटैक, दो खिलाड़ियों के खिलाफ उठाया ऐसा कदम

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 25, 2025
in खेल

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस दौरान पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों ने ऐसी हरकत की, जिस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्त एतराज जताया है. बोर्ड ने इस मामले में पाकिस्तान के इन दो खिलाड़ियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. इससे इन क्रिकेटरों की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं. उधर, 14 सितंबर को सूर्यकुमार यादव द्वारा पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाने के मामले में मैच रेफरी ने टीम इंडिया के कप्तान से जवाब मांगा है.

क्या है पूरा मामला?

एशिया कप 2025 के सुपर-4 में 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें दूसरी बार दुबई के मैदान में भिड़ी थीं. इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता था. मैच दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक ठोकने के बाद गन सेलिब्रेशन किया था. इसके बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने फील्डिंग के दौरान प्लेन गिराने का इशारा किया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों खिलाड़ियों की इस हरकतों से भारतीय टीम काफी नाराज है. BCCI ने 24 सितंबर इसकी शिकायत ICC से की है. साथ ही रऊफ और साहिबजादा के वीडियो भी मेल में अटैच करके भेजे गए हैं. ICC ने इसकी प्राप्ति की पुष्टि कर दी है. अगर रऊफ और फरहान आरोपों से इनकार करते हैं, तो उन्हें ICC एलीट पैनल रेफरी रिची रिचर्डसन के समक्ष सुनवाई का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान अपने गन सेलिब्रेशन पर साहिबजादा फरहान ने सफाई दी थी.

साहिबजादा फरहान ने क्या कहा?

अपने गन सेलिब्रेशन पर साहिबजादा फरहान ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि वो महज जश्न का एक पल था. मैं अर्धशतक जमाने के बाद ज्यादा जश्न नहीं मनाता, लेकिन अचानक मेरे जेहन में आया कि आज जश्न मनाते हैं. मैंने वही किया. मुझे नहीं पता कि लोग इसे कैसे लेंगे? मुझे इसकी परवाह नहीं है.

इस पर BCCI के अधिकारी ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया और उन्होंने पहले ही कहा है कि उसे इस बात का पछतावा नहीं है. टीम इंडिया की ओर से पूरा डोजियर बनाकर मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट को भेजा गया है. इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी दो शिकायतें मैच रेफरी से की है.

सूर्यकुमार यादव से मैच रेफरी ने मांगा जवाब

14 सितंबर को टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद सूर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान को लेकर कुछ बयान दिया था. इसको लेकर PCB ने ICC से शिकायत की थी. अब ICC ने इसकी रिपोर्ट मैच रेफरी रिची रिचर्डसन को भेजी हैं. इसके बाद रिची रिचर्डसन ने सूर्यकुमार यादव को एक ई-मेल भेजा है.

इसमें लिखा है कि मुझे ICC ने दो रिपोर्ट हैंडल करने को भेजी हैं. सारी रिपोर्ट को देखने और सुबूतों को जांचने के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि भारतीय कप्तान ने अनुचित बयान देकर खेल की छवि को क्षति पहुंचाई है. इससे उनके खिलाफ आरोप बनता है. इस मेल में कहा गया है कि सूर्यकुमार यादव इस आरोप को नहीं मानते हैं तो इस पर सुनवाई होगी. उस सुनवाई में मेरे अलावा भारतीय कप्तान और PCB के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

Previous Post

जारी रहेगा जीएसटी रिफॉर्म, और कम होगा टैक्स का बोझ, पीएम मोदी ने यूपी ट्रेड फेयर में दिए ये बड़े संकेत

Next Post

हरियाणा की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन, अब बैंक खाते में हर महीने आएंगे 2100 रुपये

Related News

खेल

छतरपुर में गूंजी फुटबॉल की गड़गड़ाहट: 7वीं राष्ट्रीय अंडर-14 प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ और मणिपुर ने दर्ज की शानदार जीत

November 16, 2026
खेल

आईसीसी में जय शाह का जलवा: लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुने गए चेयरमैन, बाली बैठक में लगी मुहर

November 16, 2026
खेल

मुरैना के लाल मनल चौहान का कमाल: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में खेली तूफानी पारी, चंबल में जश्न

November 15, 2026
खेल

खेल न्यूज़: भारत ने रचा इतिहास, अंडर-19 लेवल का सबसे बड़ा रन चेज कर बना एशिया कप चैंपियन

November 14, 2026
उज्जैन

स्पोर्ट्स एवं धर्म न्यूज़: दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर किए दिव्य दर्शन, मंदिर समिति ने किया तेज गेंदबाज का सम्मान

November 12, 2026
खेल

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और वैभव सूर्यवंशी की आंधी, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 3-0 की अजेय बढ़त

October 27, 2026
Next Post

हरियाणा की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन, अब बैंक खाते में हर महीने आएंगे 2100 रुपये

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)