Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

मराठा आरक्षण पर सरकार के फैसले से भुजबल नाराज, कैबिनेट बैठक बीच में छोड़ी

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 3, 2025
in महाराष्ट्र

मराठा आरक्षण का विरोध करने वाले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल की नाराजगी बढ़ गई है. ओबीसी नेता भुजबल ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बीच में छोड़ दी. बता दें कि मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार ने पात्र मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र देने की मांग को स्वीकार कर लिया है. जबकि भुजबल ओबीसी कोटे में मराठों को आरक्षण दिए जाने का विरोध करते रहे हैं.

छगन भुजबल ने ओबीसी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है, जो बांद्रा स्थित उनके दफ्तर में होगी. उधर, ओबीसी समाज की नाराजगी दूर करने के लिए सरकार ने समिति गठित की है. सरकार के कदम को मनोज जरांगे ने अपनी जीत बताया. उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया है. सरकार के इस फैसले से भुजबल नाराज बताए जा रहे हैं.

भुजबल ने क्या कहा था?

छगन भुजबल ने मंगलवार को कहा था कि वह सरकार द्वारा जारी उस प्रस्ताव का अध्ययन कर रहे हैं जिसमें मराठा समुदाय के उन लोगों को कुनबी जाति प्रमाणपत्र प्रदान करने का प्रावधान है जिनके पास संबद्ध दस्तावेज हैं. भुजबल ओबीसी कोटे में मराठों को आरक्षण दिए जाने का विरोध करते रहे हैं.

नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने कहा, मैं और मेरी टीम प्रस्ताव का गहन पड़ताल कर रही है और कानूनी विशेषज्ञों से भी विचार-विमर्श कर रहे हैं. विस्तृत अध्ययन के बाद मैं इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त करूंगा.

सरकार ने हैदराबाद गजट पर जारी किया था आदेश

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार देर शाम को हैदराबाद गजट पर एक आदेश जारी किया और उन मराठों को कुनबी जाति प्रमाणपत्र जारी करने में मदद के लिए एक समिति के गठन की घोषणा की जो खुद को कुनबी के रूप में मान्यता देने वाले दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने में सक्षम हों. कुनबी दर्जा मिलने से मराठा समुदाय के सदस्य ओबीसी आरक्षण का दावा करने के पात्र हो जाएंगे, जो मनोज जरांगे की प्रमुख मांग है.

नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जरांगे के अनशन समाप्त करने के कदम की मंगलवार को सराहना की और कहा कि सरकार ने मराठा समुदाय के हित में समाधान ढूंढ लिया है. फडणवीस ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा मराठा समुदाय के कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया है.

उन्होंने कहा, हमने एक रास्ता निकाला है और हैदराबाद गजेटियर लागू करने की उनकी सबसे प्रमुख मांग को स्वीकार कर लिया है. हमें इसमें कोई दो राय नहीं थी. उनकी मांग थी कि इसे सभी मराठों के लिए लागू किया जाए, लेकिन हमने उन्हें समझाने की कोशिश की कि आरक्षण किसी समूह के लिए नहीं, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर होता है, इसलिए इस तरह का फैसला नहीं लिया जा सकता क्योंकि इसके लिए सबूत की ज़रूरत होती है. हैदराबाद गजेटियर सबूत के तौर पर मददगार साबित होगा.

Previous Post

पहाड़ी नदियों में तबाही, कई टरबाइन बंद, बिजली उत्पादन भी घटा… क्या अंधेरे में डूब जाएगा उत्तराखंड?

Next Post

मुझ पर उंगली भी उठा दिया तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी… सपा कार्यकर्ताओं पर क्यों भड़कीं केतकी सिंह की बेटी विभावरी?

Related News

महाराष्ट्र

कौन हैं रघुवीर खेडकर? तमाशा लोक कला को पुनर्जीवित करने वाले महाराष्ट्र के वो कलाकार जिन्हें मिला पद्मश्री पुरस्कार

January 25, 2026
महाराष्ट्र

प्रोफेसर की हत्या के पीछे की असली वजह क्या? मुंबई लोकल ट्रेन में हुए खूनी संघर्ष की इनसाइड स्टोरी

January 25, 2026
महाराष्ट्र

‘हरा कोई आतंकवादी शब्द नहीं…’ सहर शेख के समर्थन में उतरी AIMIM, BJP नेताओं को बताया गुंडा

January 25, 2026
महाराष्ट्र

मुंबई को नए मेयर के लिए करना होगा और इंतजार! टल गया चुनाव, जानें आखिर किस वजह से फंसा पेच?

January 24, 2026
महाराष्ट्र

High Court की फटकार के बाद झुकी सत्ता: मंत्री भरत गोगावले का बेटा करेगा सरेंडर, कोर्ट ने पूछा था- ‘क्या CM लाचार हैं?’

January 23, 2026
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में चला महिलाओं का जादू! 29 में से 15 नगर निगमों की कमान संभालेंगी महिला मेयर, देखें पूरी लिस्ट

January 22, 2026
Next Post

मुझ पर उंगली भी उठा दिया तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी… सपा कार्यकर्ताओं पर क्यों भड़कीं केतकी सिंह की बेटी विभावरी?

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.