इंदौर: एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत के मामले में आखिरकार बड़ी कार्रवाई हुई है। घटना के नौ दिन बाद सरकार ने जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज गिराई है। बताया जा रहा है की जांच रिपोर्ट आने के बाद लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कदम उठाए गए हैं।
इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय में हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। लगातार सवाल उठ रहे थे कि आखिर अस्पताल प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारी इस घटना के लिए जवाबदेह कब ठहराए जाएंगे। नौ दिन बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज जोशी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश लाहोटी को एचओडी पद से हटाने का निर्णय लिया गया है। इतना ही नहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव को 15 दिन की छुट्टी पर भेजा गया है।
विभागीय जांच में स्पष्ट हुआ कि प्रबंधन की गंभीर लापरवाही और ढिलाई इस दर्दनाक घटना की बड़ी वजह रही। सरकार ने जांच रिपोर्ट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेश दिया है कि इस तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही पेस्ट कण्ट्रोल करने वाली एजेंसी का कांट्रेक्ट ख़त्म करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जा सकती है। हालांकि सवाल यह भी उठ रहा है कि इतने बड़े अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर और कौन से कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
















Users Today : 39
Total Users : 19522
Views Today : 40
Total views : 32978
Who's Online : 0
Server Time : August 27, 2026 9:18 pm