Friday, October 23, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंची रतलाम की ऐतिहासिक पहचान, जीआई टैग के साथ मिल रही वैश्विक प्रसिद्धि देवास नाका, मूसाखेड़ी और सत्यसाईं चौराहे पर फ्लायओवर निर्माण में देरी, दिसंबर 2026 तक पूरा होने का ल... देवी-देवताओं की पूजा न करने की शपथ पर बोले सपा नेता, कहा- 'मैं हिंदू था, हिंदू हूं और रहूंगा' एनएसजी मुंबई की टीम ने संभाला महाकाल मंदिर में मोर्चा, आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़ा लंबे समय से फरार आरोपी, डकैती की योजना और नकबजनी के मामले दर्ज तेजाजी नगर पुलिस ने शातिर नकबजन गैंग का किया पर्दाफाश, 2.50 लाख के गहने और बाइक जब्त तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 16 लोगों की मौत और सैकड़ों घर जमींदोज सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 100 से अधिक ब्लैक कैट कमांडो ने परखी चौकस तैय... देश भर में मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर में जल्द बनेगी नई ई-चार्जिंग पॉलिसी, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के लिए शासन को भेजा गया प्रस्...

Coldrif कफ सिरप का तांडव: तमिलनाडु-केरल में लगा बैन, 14 मासूमों की मौत के बाद 6 राज्यों में जाँच शुरू

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 5, 2025
in देश

देशभर में जहरीली कफ सिरप से बच्चों की मौतों का मामला तेजी से बढ़ रहा है. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 11 और राजस्थान में 3 बच्चों की मौत के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने तमिलनाडु फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) को ‘Coldrif’ सिरप के निर्माता कंपनी के खिलाफ ‘सबसे गंभीर अपराधों’ के तहत सख्त कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है. तमिलनाडु की Sresan Pharmaceutical यह सिरप बनाती है.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिवों, स्वास्थ्य सचिवों और औषधि नियंत्रकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित करने वाले हैं, जिसमें कफ सिरप के तर्कसंगत उपयोग और दवाओं की क्वालिटी पर चर्चा होगी.

मध्य प्रदेश में 11 मौतें: डॉक्टर गिरफ्तार, कंपनी पर FIR

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से जुड़ी 11 बच्चों की मौत के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की. शनिवार देर रात डॉक्टर प्रवीण सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्होंने मृतकों में अधिकांश बच्चों को यह सिरप लिखा था. इससे पहले शनिवार को परासिया थाने में डॉक्टर सोनी और कोल्ड्रिफ सिरप बनाने वाली एसरेसन फार्मास्यूटिकल्स के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

केस ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 27(A), बीएनएस की धारा 105 और 276 के तहत दर्ज किया गया. परासिया सीएचसी के बीएमओ अंकित सहलाम की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई.लैब रिपोर्ट में पाया गया कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकोल (DEG) की मात्रा 48.6% थी, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है.

छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने कहा, “हमने एसपी से बात की है. सभी लैब रिपोर्ट और दस्तावेज सौंप दिए हैं. जांच से कमियों का पता लगाया जाएगा. निर्माता कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, क्योंकि लैब रिपोर्ट में खतरनाक पदार्थ की उच्च मात्रा पाई गई. जिले ने तुरंत दवा की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया. प्रतिबंध से पहले सेवन करने वाले बच्चों के ठीक होने की उम्मीद है. परासिया उपमंडल में 11मौतें हुई हैं.”

मृत बच्चों का नाम:-

1- शिवम
2- विधि
3- अदनान
4- उसैद
5- ऋषिका
6- हेतांश
7- विकास
8- चंचलेश
9- संध्या

अभी दो मौतों की सूचना है
10- श्रेया (16 सितंबर को मौत हो गई लेकिन रिपोर्ट कल आई)
11- योगिता (4 अक्टूबर)

मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार को कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने X पर कहा, “छिंदवाड़ा में बच्चों की मौतें अत्यंत दुखद हैं. इस सिरप की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. कंपनी के अन्य उत्पादों पर भी प्रतिबंध लगेगा. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.”

राजस्थान में 3 बच्चों की मौत
राजस्थान के जयपुर में शनिवार को छह वर्षीय बच्चे अंश की मौत हो गई, जो चूरू से जेके लॉन अस्पताल रेफर किया गया था. परिवार का दावा है कि बच्चे को घर पर कफ सिरप दिया गया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई.

चूरू के एक अस्पताल में तीन दिनों तक भर्ती रहने के बाद शनिवार सुबह 4 बजे जयपुर के जेके लॉन अस्पताल पहुंचे बच्चे की सुबह 10 बजे मौत हो गई.

अधिकारी ने बताया कि बच्चा तीव्र मस्तिष्क ज्वर (एक्यूट ब्रेन फीवर) से पीड़ित था. यह मौत उन 13 बच्चों की मौतों के सिलसिले का हिस्सा है, जिनमें 11 मध्य प्रदेश में और दो राजस्थान में हुईं.

इससे पहले राजस्थान की दो मौतें भरतपुर और सीकर में हुईं, जहां आरोप है कि सरकारी अस्पतालों की मुफ्त दवा योजना के तहत कफ सिरप Dextromethorphan hydrobromide syrup IP दिया गया था. यह दवाई एक प्राइवेट फार्मा कंपनी KAYSONS फार्मा तैयार करती है. यहां भी सिरप पीने के बाद बच्चों की किडनी फेल होने की बात सामने आई.

हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि जांच में सिरप सुरक्षित पाया गया. राज्य स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर ने कहा, “हमने दवा की दो बार जांच कराई. पहले ड्रग कंट्रोलर ने और फिर आरएमएससीएल ने टेस्ट किया. इसमें कोई खराबी नहीं पाई गई.”

तेलंगाना और केरल में सतर्कता, बिक्री पर रोक
तेलंगाना ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन ने शनिवार को कोल्ड्रिफ सिरप (बैच नंबर SR-13) पर ‘पब्लिक अलर्ट-स्टॉप यूज नोटिस’ जारी किया. एजेंसी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौतों की रिपोर्ट पर ध्यान देते हुए कहा कि सिरप में डीईजी की मिलावट पाई गई है, जो जहरीला पदार्थ है. केरल में भी ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री निलंबित कर दी.

स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा, “फ्लैग्ड बैच केरल में बिका नहीं, लेकिन सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. अन्य कफ सिरपों के सैंपल भी टेस्ट हो रहे हैं.”

CDSCO की जोरदार कार्रवाई, 6 राज्यों में जांच
केंद्रीय औषधि नियामक यानी सीडीएससीओ ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौतों के बाद छह राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में दवा फैक्ट्री का निरीक्षण शुरू कर दिया है. 19 सैंपल, जिनमें कफ सिरप, एंटीपायरेटिक्स और एंटीबायोटिक्स शामिल हैं, लिए गए हैं. निरीक्षण का उद्देश्य दवा क्वालिटी में कमियों का पता लगाना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रक्रिया सुधार सुझाना है.

Coldrif सिरप में 48.6% डायएथिलीन ग्लाइकोल

स्वास्थ्य मंत्रालय के स्रोतों के अनुसार, तमिलनाडु के कांचीपुरम में एसरेसन फार्मा की इकाई से एकत्र कोल्ड्रिफ सिरप के सैंपल में  डायएथिलीन ग्लाइकोल (DEG) की मात्रा 48.6% पाई गई है. इसके बाद तमिलनाडु सरकार ने सिरप की बिक्री प्रतिबंधित कर दी और बाजार से हटाने का आदेश दिया. फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया और नए सैंपल लिए गए. मध्य प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश ड्रग अथॉरिटी से दूसरे संदिग्ध कफ सिरप की जांच के लिए कहा है.

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सीडीएससीओ के टेस्ट किए गए 6 सैंपल (एंटीबायोटिक्स, एंटीपायरेटिक्स और ओन्डांसेट्रॉन सहित) में DEG-EG नहीं पाया गया. ये सैंपल छिंदवाड़ा के बीमार बच्चों को पिलाई गई अन्य दवाओं के थे. कोल्ड्रिफ और दूसरे संदिग्ध सिरप के सैंपल की राज्य-स्तरीय जांच जारी है. मध्य प्रदेश फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से टेस्ट किए गए तीन सैंपल भी साफ पाए गए.

अब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, नेशनल एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, सीडीएससीओ और आईआईएमएस-नागपुर के विशेषज्ञों की टीम छिंदवाड़ा क्षेत्र में मौतों के कारणों का विश्लेषण कर रही है. यहां 7 सितंबर से अब तक 11 बच्चे किडनी फेलियर से मर चुके हैं, जबकि 13 बच्चे (8 छिंदवाड़ा और नागपुर) इलाजरत हैं.

Previous Post

सरकारी क्वार्टर में कुत्ता पालने का विवाद: हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी- ‘यह फैमिली अकोमोडेशन है, डॉग हाउस नहीं।’

Next Post

11 मौतों के बाद बड़ी कार्रवाई: ‘जानलेवा’ कफ सिरप मामले में पहली गिरफ्तारी, डॉक्टर ने लिखी थी ज़हरीली दवा

Related News

देश

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 16 लोगों की मौत और सैकड़ों घर जमींदोज

October 23, 2026
दिल्ली/NCR

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में झमाझम बारिश के आसार, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

October 22, 2026
देश

यूरोपीय देशों में हिंसक प्रदर्शनों का तांडव, पेरिस से लेकर मिलान तक कर्फ्यू और सेना की तैनाती

October 21, 2026
उज्जैन

दशहरे पर मानवता की मिसाल: मासूम बच्चे की मदद के लिए आगे आई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की साधना सेठी

October 20, 2026
उज्जैन

पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, विधि-विधान से हुआ शस्त्र, वाहन और अश्व पूजन

October 20, 2026
देश

नागपुर में आरएसएस का ऐतिहासिक शताब्दी समापन समारोह, विजयादशमी उत्सव में देश भर में उत्साह

October 20, 2026
Next Post

11 मौतों के बाद बड़ी कार्रवाई: 'जानलेवा' कफ सिरप मामले में पहली गिरफ्तारी, डॉक्टर ने लिखी थी ज़हरीली दवा

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)