Sunday, October 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भोपाल में राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन का शुभारंभ, सीएम ने बताया श्रीकृष्ण पाथेय और राम वन गमन पथ का विज... स्नातक स्तर पर ही कर सकेंगे रिसर्च, सागर यूनिवर्सिटी के ITEP छात्रों को मिला ICSSR प्रोजेक्ट फंड जबलपुर में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस, ब्रिटेन और अमेरिका के डॉक्टरों ने सिखाई एडवांस सर्जरी की तकनीक कभी खुद से जूझ रहे गणेश तिवारी अब दे रहे दूसरों को रोजगार, शुद्ध घी-मावे की गुजिया का हर कोई दीवाना छात्रों के ट्रांसफर मॉड्यूल पर हाईकोर्ट में चर्चा, पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने के दिए निर्देश कैलाश मकवाना के बाद कौन संभालेगा कमान? यूपीएससी को भेजे गए 12 आईपीएस अधिकारियों के नाम मगरखेड़ा की 45 बीघा जमीन के सौदे में लोकायुक्त का शिकंजा, तहसीलदार का नामांतरण आदेश एसडीएम ने किया र... चल समारोह की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चुराने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 1.60 लाख के फोन बराम... बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला, इंदौर से संदिग्ध प्रांजल ठाकरान गिरफ्तार सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर, रॉन्ग साइड से आ रही कार से भिड़ंत में 2 की मौत

कफ सिरप मौतें: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने परासिया में किया प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा मांगा

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 6, 2025
in मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में 11 बच्चों समेत जिले में 14 बच्चों की मौत प्रतिबंधित कोल्ड्रिफ सिरप पीने से हुई है। इस घटना को लेकर पूरे प्रदेश में हड़कप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर का प्रस्तावित दौरा निरस्त कर सोमवार को परासिया दौरे का कार्यक्रम आनन फानन में बनाया गया है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 1.40 बजे छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर के जरिए परासिया जाएंगे। दोपहर 1.55 से 3.25 तक परासिया में मृतक बच्चों के स्वजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद छिंदवाड़ा लौटकर वह भोपाल के लिए रवाना होंगे। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मृतक बच्चों के स्वजनों से मुलाकात करने पहुंच गए हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मांगा स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

जीतू पटवारी ने परासिया पहुंचकर पीड़ित अभिभावकों से मुलाकात की। जीतू पटवारी ने कहा कि इस मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार करने से काम नहीं चलेगा। बल्कि इस गंभीर लापरवाही के लिए स्वास्थ्य मंत्री, पीएस को इस्तीफा देना चाहिए। पटवारी ने कहा कि इस मामले में लीपापोती की जा रही है।

डॉक्टर का काम दवाई लिखना होता है। अगर इस प्रकार पूरे प्रदेश में दवाई वितरित हुई है तो क्या सब डॉक्टर पर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। जरूरत है कि दवा कंपनी और इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने छिंदवाड़ा के परासिया में बच्चों की मौतों पर मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि ‘पार्क घूमने और रील बनाने वाले मुख्यमंत्री’ का इतने दिन बाद यहां आना तभी सार्थक होगा जब वह स्वास्थ्य मंत्री को हटाएं और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव (PS) तथा ड्रग कंट्रोलर को बर्खास्त करें।

आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मृत बच्चों के परिवारों से मिलने परासिया पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि नवजात बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार कफ सिरप में जहरीला रसायन होने की पुष्टि तमिलनाडु सरकार ने 24 घंटे के भीतर कर दी थी, जबकि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री लगातार उस सिरप को क्लीन चिट देते रहे।

उन्होंने आगे कहा, ‘आज मुख्यमंत्री जी भी आ रहे हैं। उनका आना तभी सार्थक होगा जब वह स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव और प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर को हटाएं, अन्यथा इसे केवल लीपापोती ही माना जाएगा।’

मीडिया के एक सवाल के जवाब में पटवारी ने कहा कि इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि डॉक्टर को यह पता नहीं होता कि दवा में क्या मिला है।

नेता प्रतिपक्ष ने उठाया सवाल

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार में छिंदवाड़ा के परासिया में हुई बच्चों की मौत के मामले में सरकार पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया। जब हमारे विधायक जब धरने पर बैठे तब सरकार जागी। कोई भी प्रतिनिधि सरकार का वहां नहीं पहुंचा। प्रभावित परिवार को 10 लाख रुपये की तत्काल दी जाए। स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए और ड्रग कंट्रोलर पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Previous Post

BJP नेता की गुंडागर्दी! ग्वालियर में जमीन कब्जाने के लिए बुजुर्ग और महिला को पीटा, फायरिंग

Next Post

देवास उपजेल में बंदी की मौत, परिजनों ने लगाया जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Related News

भोपाल

भोपाल में राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन का शुभारंभ, सीएम ने बताया श्रीकृष्ण पाथेय और राम वन गमन पथ का विजन

October 24, 2026
मध्यप्रदेश

स्नातक स्तर पर ही कर सकेंगे रिसर्च, सागर यूनिवर्सिटी के ITEP छात्रों को मिला ICSSR प्रोजेक्ट फंड

October 24, 2026
मध्यप्रदेश

कभी खुद से जूझ रहे गणेश तिवारी अब दे रहे दूसरों को रोजगार, शुद्ध घी-मावे की गुजिया का हर कोई दीवाना

October 24, 2026
भोपाल

कैलाश मकवाना के बाद कौन संभालेगा कमान? यूपीएससी को भेजे गए 12 आईपीएस अधिकारियों के नाम

October 24, 2026
देवास

चल समारोह की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चुराने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 1.60 लाख के फोन बरामद

October 24, 2026
जबलपुर

कटनी के महगवां में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की सराहनीय पहल, आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं विद्यार्थियों को किया जागरूक

October 24, 2026
Next Post

देवास उपजेल में बंदी की मौत, परिजनों ने लगाया जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)