Wednesday, August 26, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं 11 साल की बच्ची बनी दुल्हन, 13 साल में माँ. कोर्ट के फैसले ने बदल दी ज़िंदगी! 🚔 नेमावर पुलिस की संवेदनशील पहल, अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों को सौंपा शव 🏆 आगर मालवा: "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न नेवरी पंचायत की बड़ी लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? विधवा-दिव्यांग महिला आज भी बेघर 🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज

कप सिरप त्रासदी: छिंदवाड़ा में किडनी फेल से 15वीं मौत, अब डेढ़ साल की धानी हार गई जिंदगी की जंग

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 7, 2025
in मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में किडनी फेल होने से एक और बच्ची की मौत हो गई है और अब छिंदवाड़ा जिले में यह आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है. दरअसल, छिंदवाड़ा के तामिया की रहने वाली डेढ़ साल की धानी डेहरिया की मौत हो गई. अब इस मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी के खिलाफ IMA ने मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने जल्द डॉक्टर प्रवीण की रिहाई नहीं करने पर प्रशासन को अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतवानी दी है.

छिंदवाड़ा में किडनी फेल मामले में 15वीं मौत हो गई. छिंदवाड़ा के तामिया इलाके की रहने वाली डेढ़ साल की धानी डेहरिया विगत 26 सितंबर से नागपुर के मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती थी. इसका इलाज भी किडनी फेलियर मामले में आरोपी बनाए गए डॉक्टर प्रवीण सोनी ने ही किया था. बीती देर रात किडनी फेल होने से धानी की मौत हो गई. छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ सिरप का सेवन करने के बाद किडनी फेल होने से अब तक 15 मासूमों की मौत हो चुकी हैं.

इस मामले में परासिया के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने के विरोध में आईएमए की परासिया तहसील इकाई और जिला इकाई के बाद अब आईएमए की प्रदेश इकाई ने भी अपने सुर बुलंद कर दिए हैं. उन्होंने आरोपी बनाए गए डॉक्टर प्रवीण सोनी की तत्काल रिहाई नहीं करने पर बुधवार से इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दे दी है.

IMA प्रदेश अध्यक्ष ने छिंदवाड़ा में की बैठक

सोमवार को आईएमए प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी छिंदवाड़ा पहुंचे और जिला अस्पताल में सरकारी और प्राइवेट डॉक्टरों के साथ आईडीए के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए आगामी आंदोलन की रूपरेखा बनाई. जानकारी देते हुए आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष बी एम शरणागत ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में आनन-फानन में प्रशासन ने एक डॉक्टर को आरोपी बनाया गया है. वह बिल्कुल भी न्याय संगत नहीं है.

डॉक्टर की गिरफ्तारी पर उठे सवाल

सुप्रीम कोर्ट के भी स्पष्ट आदेश है कि इस प्रकार के मामलों में आधी रात को डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है. इसके बावजूद बिना किसी सबूत और बिना तथ्य के डॉक्टर को न सिर्फ आरोपी बनाया गया बल्कि आधी रात को गिरफ्तार भी कर लिया गया. दवा में कोई भी खराबी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी दवा बनाने वाली कंपनी, केंद्रीय और स्टेट की ड्रग कंट्रोलर बॉडी और ड्रग इंस्पेक्टर की होती है. इन सभी को आरोपी न बनाते हुए केवल एक डॉक्टर को आरोपी बना दिया गया.

IMA ने दी हड़ताल की धमकी

जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. हमारी प्रशासन से मांग है कि हमारे डॉक्टर को तत्काल रिहा किया जाए. अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती है, तो मंगलवार को सभी डॉक्टर विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर काम करेंगे और ठीक 24 घंटे के बाद बुधवार से इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की चिकित्सीय सेवाओं को बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.

यह आंदोलन छिंदवाड़ा सहित पूरे प्रदेश और आगामी समय में पूरे भारतवर्ष में किया जाएगा. मंगलवार को हम सभी आईएमए के सदस्य छिंदवाड़ा जिले के कलेक्टर और एसपी से मिलकर उन्हें नोटिस देंगे और 24 घंटे का समय देते हुए काली पट्टी बांधकर काम करेंगे. इसके साथ ही आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आवश्यकता पड़ेगी तो न्यायालय के सामने भी हम अपना पक्ष रखेंगे.

Previous Post

CJI पर जूता फेंकने वाले वकील की नई कंट्रोवर्सी, कहा- ‘नूपुर शर्मा पर एक्शन, लेकिन सनातन पर नहीं

Next Post

सगाई के मंडप में ड्रामा: हर बात मानने के बावजूद दूल्हे ने निकाल दी ये ‘कमी’, बोला- ‘नहीं करूंगा शादी!’

Related News

नेमावर

🚔 नेमावर पुलिस की संवेदनशील पहल, अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों को सौंपा शव

August 1, 2026
आगर

🏆 आगर मालवा: “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न

July 28, 2026
देवास

हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख का माल जब्त!

April 21, 2026
डबलचौकी | थाना बरोठा

🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त

April 18, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
Next Post

सगाई के मंडप में ड्रामा: हर बात मानने के बावजूद दूल्हे ने निकाल दी ये 'कमी', बोला- 'नहीं करूंगा शादी!'

फॉलो करें

0 1 9 4 5 0
Users Today : 8
Total Users : 19450
Views Today : 8
Total views : 32903
Who's Online : 0
Server Time : August 26, 2026 3:58 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.