भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्ष साधना सेठी ने असहाय परिवार को दिलाया सहारा
बेड गाँव, जिला देवास (म.प्र.):
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्ष साधना सेठी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक गरीब और असहाय परिवार की मदद की। ग्राम बेड गाँव में रह रहे इस परिवार में माता-पिता और दो बच्चे हैं। पिता मानसिक रूप से कमजोर हैं, और माँ भीख मांगकर चार लोगों का गुज़ारा करती हैं।
परिवार की स्थिति जानकर साधना सेठी स्वयं वहाँ पहुँचीं और अपने मकान के पीछे बने कमरे में उनके रहने की व्यवस्था की। साथ ही उन्होंने एक महीने का राशन, कपड़े और आवश्यक वस्तुएँ भी उपलब्ध कराईं।
साधना सेठी ने कहा कि जब तक इस परिवार की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक उनकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी उनकी रहेगी। उन्होंने पंचायत के सरपंच और सचिव से परिवार के लिए राशन कार्ड बनवाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की भी अपील की।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन की सेवा और संवेदना की सच्ची झलक है।
—
यह जानकारी भावेश नाहर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट में इंदौर-उज्जैन संभागीय मीडिया प्रभारी
















Users Today : 4
Total Users : 15265
Views Today : 4
Total views : 27961
Who's Online : 0
Server Time : February 26, 2026 8:20 am