कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सरदारपुर न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हेमंत यादव तथा श्री अब्दुल्ला अहमद ने सहभागिता की। इस अवसर पर अतिथियों ने मानव अधिकारों से जुड़े कार्यों के महत्व पर प्रकाश डाला!
समारोह में राष्ट्रीय कार्यकारिणी से राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. हरीश शर्मा, युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्णा यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री जीवनलाल जैन (चाय वाले), मध्यप्रदेश अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त सीएसपी श्री सुभाष चंद्र दुबे, उज्जैन संभाग महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा दुबे, उज्जैन संभाग संयोजक श्री मुस्ताक पटेल, राष्ट्रीय चिकित्सा प्रभारी डॉ विजय आंनद जोशी,इंदौर संभाग अध्यक्ष श्री यशवंत गोयल, प्रदेश राज्य विधि प्रभारी श्री बी.जे. उपाध्याय, धार जिला अध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र बघेल, सरदारपुर तहसील अध्यक्ष श्री बुद्ध सिंह पांडेर , प्रदेश चिकित्सा प्रभारी डॉ आशीष वैध,महिला तहसील अध्यक्ष श्रीमती सीता शर्मा तथा सचिव श्रीमती साधना उपाध्याय सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। गायत्री शक्तिपीठ के महिला मंडल की सहभागिता भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने संगठन के गुणात्मक विकास, पदाधिकारियों की सक्रियता, जनसेवा तथा मानव अधिकारों के संरक्षण के प्रति समर्पण पर जोर दिया। राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रेम कुमार वैद्य ने संगठन की कार्ययोजना को विस्तारपूर्वक समझाते हुए पदाधिकारियों से योजनाबद्ध तरीके से सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.
MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.