Sunday, October 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
मृत बताकर एफडी तोड़ी, मोबाइल नंबर बदले; बैतूल में 1.14 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश धर्मनगरी वाराणसी में तेजी से बढ़ रहे HIV के मामले, 1097 हेल्पलाइन और I-SCAN ऐप से लें मदद जबलपुर में त्योहार से पहले मिलावटखोर सक्रिय, जांच रिपोर्ट में देरी से लैब की कार्यप्रणाली पर उठे सवा... प्रदेश की पहली सरकारी आयुर्वेदिक फार्मेसी जल्द होगी शुरू, मरीजों को मिलेंगी आधी कीमत पर दवाइयां लगातार हेडफोन के इस्तेमाल से टिनिटस का खतरा, NESCON 2026 में विशेषज्ञों ने दी सावधान रहने की सलाह व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, किशोरी समेत तीन महिलाएं घायल; आरोपी गिरफ्तार देश के कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश और आंधी का अलर्ट राजकुमार मील के पास पकड़ाया नशा तस्कर, ₹41,000 के गांजे के साथ आरोपी उदय डगला गिरफ्तार राजस्व कार्यों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, कलेक्टर शिवम वर्मा ने 8 तहसीलदारों को जारी किया शोकाज नोट... दीपावली से पहले उज्जैन पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, पटाखा दुकानों की जांच और कार्बाइड गन पर सख्त रोक

कोटा में भयानक सड़क हादसा, कंटेनर पलटा और दो महिलाओं की मौत

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 24, 2025
in राजस्थान

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया.यहां तेज रफ्तार कंटेनर टक्कर के बाद कार के ऊपर गिर गया. हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा चेचट थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 9 बजे हुआ.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोड़क अस्पताल भिजवाया गया है. पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

उज्जैन से लौट रहे थे

कार सवार सभी लोग उज्जैन से उत्तराखंड की ओर जा रहे थे. एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा के कारण कार की गति धीमी थी. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा कंटेनर चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया. कार को बचाने के प्रयास में कंटेनर अनियंत्रित होकर कार के पिछले हिस्से पर पलट गया. हादसा इतना भीषण था कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

थाना प्रभारी के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे. इनमें देहरादून निवासी कुलदीप सिंह, उनकी पत्नी शिवानी चौहान, नोएडा निवासी सुधा राणा, उसका बेटा वर्धमान और चालक अर्जुन सिंह शामिल थे. सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. हादसे में पीछे सीट पर बैठी शिवानी चौहान और सुधा राणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए.

कंटेनर चालक से पूछताछ की जा रही

पुलिस ने बताया कि मृतक शिवानी चौहान मूल रूप से देहरादून की रहने वाली थीं, जबकि सुधा राणा नोएडा की निवासी थीं. हादसे के बाद शवों को मोड़क अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. हादसे में घायल कार चालक ने बताया कि वे मंगलवार को दिल्ली से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए थे. दर्शन के बाद बुधवार सुबह करीब 7 बजे उज्जैन से उत्तराखंड के लिए निकले थे. उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस वे का ऊपरी हिस्सा बंद होने के कारण वे सर्विस रोड से गुजर रहे थे और कार की गति भी तेज नहीं थी. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और कंटेनर चालक से पूछताछ की जा रही है. इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है.

Previous Post

दिल्ली मेट्रो में विस्तार: 3 नई लाइनें और 13 नए स्टेशन, मोदी सरकार का फैसला

Next Post

8वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल प्रिंसिपल फरार; पुलिस कर रही तलाश

Related News

उत्तरप्रदेश

देश के कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश और आंधी का अलर्ट

October 25, 2026
राजस्थान

‘फर्जी’ वेब सीरीज देखकर जाली नोट छापने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; अलीबाबा से मंगवाया था रॉ-मटीरियल

October 24, 2026
उत्तरप्रदेश

बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

October 24, 2026
उत्तरप्रदेश

देश भर में मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

October 23, 2026
राजस्थान

जिस युवती को माना आरोपी वही निकली पीड़िता, झालावाड़ पुलिस ने किया बाल विवाह और सौदेबाजी का पर्दाफाश

October 22, 2026
उत्तरप्रदेश

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार; जानिए 21 अक्टूबर का हाल

October 21, 2026
Next Post

8वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल प्रिंसिपल फरार; पुलिस कर रही तलाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)