भोपाल: भोपाल के VIP रोड पर एक युवक द्वारा किए गए जानलेवा स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला राजधानी के बेहद व्यस्त और संवेदनशील इलाके VIP रोड का बताया जा रहा है, जहां इस तरह की हरकत ने राहगीरों और प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ा दी है।
भोपाल VIP रोड पर युवक का जानलेवा स्टंट
वायरल वीडियो में युवक VIP रोड स्थित राजा भोज की मूर्ति के सामने लगी रेलिंग पर अपने हाथों के सहारे उल्टा लटककर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच किया गया यह स्टंट न सिर्फ युवक की जान के लिए खतरा था, बल्कि किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था।
वायरल होने के लिए किया ये काम
बताया जा रहा है कि युवक ने यह स्टंट केवल वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के उद्देश्य से किया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की ओर से इस हरकत की कड़ी आलोचना की जा रही है और ऐसे स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।







