भोपाल: गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानो के लिए बड़ी राशि का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की सलामी ली।
गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा मध्यप्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार किसानों के भले के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। खेती करने वाले किसानों के जीवन में मुस्कान लाने के लिए सरकार बहुत ज्यादा काम कर रही है। मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय किया है। “समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” की दिशा में प्रदेश में 10 बहुउद्देशीय गतिविधियों को शामिल किया गया है।
सीएम मोहन यादव ने इस मौके पर किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। मोहन यादव ने बताया कि “समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” के लिए 10 बहुउद्देशीय गतिविधियां चलाई गई हैं। समारोह के दौरान मोहन यादव ने बताया कि साल 2002-03 में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र का बजट सिर्फ 600 करोड़ रुपए का था। लेकिन साल 2024-25 में इसको बढ़ाकर 27 हजार 50 करोड़ से भी ज्यादा कर दिया है।
मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश आने वाले समय में देश की दुग्ध राजधानी बनेगा। इस वित्त वर्ष में गौशालाओं के लिए बजट 250 से बढ़ाकर 505 करोड़ कर दिया गया है। मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने 4 मिशन- युवा शक्ति, गरीब कल्याण, किसान कल्याण और नारी सशक्तिकरण प्रारंभ किए हैं। लिहाजा देशभर में उल्लास के बीच मध्यप्रदेश में भी 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
















Users Today : 11
Total Users : 19379
Views Today : 11
Total views : 32830
Who's Online : 0
Server Time : August 24, 2026 6:32 am