इंदौर। मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आइआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रैन का संचालन किया जा रहा है। 10 अप्रैल 2026 को इंदौर से उड़ीसा के पुरी, गंगासागर के साथ दो ज्योतिर्लिंग (बाबा बैद्यनाथ एवं काशी विश्वनाथ) यात्रा के लिए रवाना होगी।
यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहां से यात्री इस ट्रैन पर सवार हो सकेंगे। 10 रातें/11 दिनों की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी एवं अयोध्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा।
इसके लिए यात्रियों को महज रु.19 हजार 990/- प्रति व्यक्ति (स्लीपर-इकानामी श्रेणी), रु. 32 हजार 800/- प्रति व्यक्ति (थर्ड एसी- स्टैंडर्ड श्रेणी) एवं रु. 43 हजार 250/- प्रति व्यक्ति (सेकंड एसी-कंफर्ट श्रेणी) का खर्च उठाना होगा। आईआरसीटीसी, इस सर्व समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है।
इसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कार्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है।
पर्यटक इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेलवे स्टेशन कार्यालय में निम्नलिखित फ़ोन नंबरों पर संपर्क कर सकते है। इसमें इंदौर-0731-2522200, 9321901865, 8287931711, 8287931624, 8287931729 संपर्क करें।
















Users Today : 22
Total Users : 19420
Views Today : 23
Total views : 32873
Who's Online : 0
Server Time : August 25, 2026 9:37 am