📍 हाटपीपल्या (देवास)
देवराज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
⚠️ गुसट सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज
देवास जिले के हाटपीपल्या थाना क्षेत्र के ग्राम गुसट में सरपंच पति पप्पू बंजारा पर 17 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म और POCSO एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से मारपीट समेत करीब 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं और क्षेत्र में उसका दबदबा बताया जाता रहा है। घटना के बाद गांव में लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।https://www.instagram.com/reel/DY5BtYBMac1/?igsh=bmcyNXowZ3RwOTVq
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है और पीड़िता को सुरक्षा व काउंसलिंग उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
📲 एमपी की आवाज़ के साथ जुड़े रहें, MP Ki Awaaz को फॉलो करें और खबर को अधिक से अधिक शेयर करें।






