📍 नेवरी | देवास
🕌 ईद पर्व को लेकर नेवरी पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक संपन्न, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश
आगामी ईद पर्व को लेकर नेवरी पुलिस चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठजनों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने पर चर्चा की।
बैठक में चौकी प्रभारी हर्ष चौधरी एवं सुनील मालवीय मौजूद रहे। मुस्लिम समुदाय की ओर से हामिद कुरैशी, पूर्व सदर राजा अली, मुबारिक मंसूरी, आरिफ मेवाती सहित कई लोग शामिल हुए, वहीं हिंदू समाज की ओर से पूर्व जनपद सदस्य नवीन पाटीदार, देवेंद्र रघुवंशी, अशोक शर्मा, अनोखी जाट, लोकेंद्र दरबार, जितेंद्र गोस्वामी, ताराचंद पाटीदार, गोपाल जाट, नरेंद्र चौहान पत्रकार सहित कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
बैठक में जानकारी दी गई कि नेवरी, महुखेड़ा, मानकुंड और अरलावदा में ईद की नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देंगे और परंपरा अनुसार कुर्बानी भी दी जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए गांवों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। चौकी प्रभारी ने सभी लोगों से प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ ईद पर्व मनाने का आग्रह किया।
👉 Follow @mpkiawaaz555 for daily updates
#MPKiAwaaz #Dewas #Nevri #Eid2026 #ShantiSamiti #Hatpipliya #MPNews













Users Today : 35
Total Users : 18422
Views Today : 45
Total views : 31762
Who's Online : 1
Server Time : July 31, 2026 7:58 pm