🚔 “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हाटपीपल्या में बड़ी कार्रवाई, 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
देवास जिले के हाटपीपल्या क्षेत्र में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। हाटपीपल्या थाना पुलिस ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 165 लीटर अवैध बीयर एवं एक ब्रेजा कार सहित कुल ₹8,37,950 का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एच.एन. बाथम एवं एसडीओपी बागली श्री संजय सिंह बैस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हाटपीपल्या निरीक्षक श्री दीपक सिंह यादव के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।
दिनांक 20 अप्रैल 2026 को इंदौर-बैतूल हाईवे स्थित मंसूर ढाबे के पास घेराबंदी कर संदिग्ध सफेद ब्रेजा कार (MP09DN3969) को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 330 बीयर केन (165 लीटर) बरामद की गई। शराब की कीमत ₹37,950 तथा वाहन की कीमत ₹8,00,000 आंकी गई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजीव पिता दिनेश कुमार यादव (उम्र 27 वर्ष), निवासी करोद चौराहा, थाना निशातपुरा, भोपाल बताया। आरोपी के पास शराब परिवहन का कोई वैध लाइसेंस नहीं था, जिसके चलते उसे मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
थाना हाटपीपल्या में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 206/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।
👮♂️ कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
निरीक्षक श्री दीपक सिंह यादव (थाना प्रभारी),
उपनिरीक्षक चिंतामण चौहान,
आरक्षक अमित नाहर,
आरक्षक अनुज,
सैनिक जालम सिंह,
सैनिक
अर्जुन।








