📍इंदौर
⚖️ इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन: 07 कुख्यात बदमाश जिलाबदर, 03 पर थाना हाजिरी की सख्ती
इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 07 शातिर बदमाशों को जिलाबदर करते हुए इंदौर और सीमावर्ती जिलों की सीमा से निष्कासित कर दिया है, वहीं 03 अन्य बदमाशों को निर्बंधन आदेश के तहत थाना हाजिरी के लिए पाबंद किया गया है।
पुलिस के अनुसार सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद लगातार अपराध करने और लोकशांति भंग करने पर म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत यह सख्त कदम उठाया गया।
🚔 जिलाबदर किए गए बदमाशों में इमरान उर्फ बच्चा, विजय उर्फ लाला, सुमित उर्फ सरदार, विकास उर्फ विक्का, ऋषभ उर्फ कालू, राजेश उर्फ राजा और विजय उर्फ बल्लू शामिल हैं। वहीं सुमित उर्फ लड्डू, लोकेश उर्फ प्यानो और कार्तिक उर्फ कारतूस को थाना हाजिरी और अन्य शर्तों के साथ प्रतिबंधित किया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित बदमाशों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
📲 एमपी की आवाज़ के साथ जुड़े रहें, MP Ki Awaaz को फॉलो करें और खबर को अधिक से अधिक शेयर करें।
#Indore #IndorePolice #PoliceAction #CrimeNews #MadhyaPradesh #MPNews #MPKiAwaaz
















Users Today : 4
Total Users : 17945
Views Today : 5
Total views : 31184
Who's Online : 0
Server Time : July 14, 2026 3:56 pm