Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

दिग्गी राजा का बयान: CM मोहन के भाजपा ऑफर पर क्या कहा?

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 30, 2025
in भोपाल

भोपाल : कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आरएसएस की तारीफ करके भले ही कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ गए हो, लेकिन भाजपा में उनकी जमकर तारीफ हो रही है। जहां मंत्री विजयवर्गीय ने उनकी तुलना सरदार पटेल से की है, वहीं प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने उन्हें भाजपा में आने का न्योता तक दे डाला। सीएम के इस ऑफर के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

RSS-भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की तारीफ

दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फर्श पर आगे की ओर बैठे दिख रहे हैं, जबकि उनके पीछे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी कुर्सी पर बैठे नजर आते हैं। इस तस्वीर के साथ दिग्विजय सिंह ने लिखा कि यह RSS-भाजपा की संगठनात्मक शक्ति को दर्शाती है, जहां एक जमीनी स्वयंसेवक और कार्यकर्ता आगे चलकर प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बनता है। उन्होंने इसे संगठन की ताकत बताते हुए “जय सियाराम” लिखा।

विवाद के बाद सफाई

पोस्ट सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। आलोचनाओं के बीच दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल संगठन और उसकी कार्यशैली की शक्ति की तारीफ की है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बावजूद वह RSS और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घोर विरोधी बने हुए हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान

इधर दिग्विजय सिंह को आरएसएस की तारीफ करते देख सीएम मोहन खुश हो गए। उन्होंने रविवार को इंदौर में एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि भाजपा वास्तव में तारीफ के काबिल है। उन्होंने दिग्विजय सिंह को बधाई देते हुए कहा, “दिग्विजय सिंह जी को भी बधाई। आइए, भाजपा में आपका स्वागत है।” मुख्यमंत्री के इस बयान से राजनीति में हड़कंप मच गया।

दिग्विजय सिंह का सधा हुआ जवाब

हालांकि दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया का सबको इंतजार था, जो आखिरकार खत्म भी हो गया। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के बाद रविवार शाम भोपाल पहुंचे दिग्विजय सिंह से जब मुख्यमंत्री के इस प्रस्ताव पर सवाल किया गया, तो उन्होंने केवल “अरे छोड़िए” कहकर आगे बढ़ना ही मुनासिब समझा। उन्होंने न तो प्रस्ताव पर विस्तार से प्रतिक्रिया दी और न ही किसी तरह की राजनीतिक चर्चा को आगे बढ़ाया।

राजनीतिक मायने

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक दिग्विजय सिंह का यह संक्षिप्त जवाब ही बहुत कुछ कह गया। इसे मुख्यमंत्री मोहन यादव के भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव को सीधे तौर पर ठुकराने के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल यह मामला बयान और जवाब तक सीमित है, लेकिन इसने मध्य प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जरूर जन्म दे दिया है।

Previous Post

इंदौर संभागायुक्त ने महेश्वर जनपद पंचायत सीईओ रीना चौहान को किया निलंबित

Next Post

अंधेरे में बाइक डंपर से टकराई, खंडवा में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

Related News

भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नर बदले: संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

February 3, 2026
भोपाल

MP के किसानों की बल्ले-बल्ले: गणतंत्र दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, खेती के लिए किया करोड़ों का प्रबंध

January 26, 2026
भोपाल

मध्यप्रदेश के लिए गर्व का पल: प्रदेश की 4 हस्तियों को मिला पद्म श्री सम्मान, हेमंत खंडेलवाल ने दी बधाई

January 26, 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में फहराया तिरंगा, महाकाल की नगरी से प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

January 26, 2026
भोपाल

MP Property अब सात समंदर पार से भी हो सकेगी रजिस्ट्री, सरकार ने ‘साइबर पंजीयन’ को लेकर जारी की नोटिफिकेशन

January 26, 2026
भोपाल

कश्मीर की बर्फबारी से कांपे ये 15 शहर, मौसम विभाग ने जारी किया ‘कोल्ड-डे’ और भारी बारिश का अलर्ट

January 26, 2026
Next Post

अंधेरे में बाइक डंपर से टकराई, खंडवा में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.