Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऐलान ने किया सबको हैरान, नामित खिलाड़ी को ही बाहर किया

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 1, 2026
in खेल

ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में कप्तान मिचेल मार्श समेत 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. लेकिन, हैरान करने वाली बात ये है कि ऑस्ट्रेलियाई सेलेक्टर्स ने उसी खिलाड़ी को टीम में नहीं चुना, जिसका साल 2025 में बहुत नाम हुआ. ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऐलान के बाद चौंकने वाली बात सिर्फ यही नहीं रही बल्कि उस खिलाड़ी का सेलेक्शन भी रहा, जो पिछले 12 T20 इंटरनेशनल से बाहर चल रहा था. T20 वर्ल्ड कप 2026 चूंकि भारत और श्रीलंका में होना है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया ने स्पिन को तव्वजो दी है.

मिचेल ओवन का नाम हुआ मगर T20 WC टीम से बाहर

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के सेलेक्शन में जिन 2 बातों ने हैरान किया, वो रहा मिचेल ओवन का बाहर होना और कूपर कोनोली को टीम में जगह मिलना. पिछले साल मिचेल ओवन तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने BBL में होबार्ट हरिकेन के लिए सिडनी थंडर के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा था. उन्होंने 11 छक्कों के साथ 42 गेंदों पर ही 108 रन जमाए थे. इसके बाद मिचेल ओवन बीच PSL से IPL में खेलने के लिए बुलाए जाने पर चर्चा में आए. प्रीति जिंटा की टीम ने उन्हें 3 करोड़ में खुद से जो़ड़ा था. पिछले साल ही जुलाई में अपने इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर भी ये ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर सुर्खियों में बना रहा.

मिचेल ओवन के बाहर होने की वजह ये तो नहीं?

अब सवाल है कि मिचेल ओवन को T20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह क्यों नहीं मिली? ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनके नहीं चुने जाने की वजह कहीं ना कहीं उनका परफॉर्मेन्स रहा है. मिचेल ओवन सुर्खियों में तो रहे मगर उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा. पिछले साल खेले 50 T20 में उन्होंने बस 981 रन ही बनाए. इसमें उन्होंने 13 T20 इंटरनेशनल खेले, जिसमें केवल 163 रन बनाए. भारत में तो उनके प्रदर्शन का हाल और भी बुरा रहा. पिछले साल भारत में खेले 3 T20 इंटरनेशनल वो बस 14 रन ही बना सके.

12 T20I से टीम से बाहर मगर T20 WC के लिए हुआ सेलेक्शन

मिचेल ओवन तो T20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं बना पाए लेकिन पिछले 12 T20 इंटरनेशनल से ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं रहने वाले कूपर कोनोली को उसमें जगह मिली है. ऑस्ट्रेलियाई सेलेक्टर्स के इस फैसले ने सभी को हैरान किया है. कूपर कोनोली के अलावा मैथ्यू शॉर्ट, मैट कुन्हेमन और जेवियर बार्टलेट को भी T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में जगह मिली है. ये इन सभी खिलाड़ियों का पहला T20 वर्ल्ड कप होगा.

टीम में पैट कमिंस, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल और जॉश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों का अनुभव भी मौजूद है. ऑस्ट्रेलिया के स्पिन की कमान टी20 वर्ल्ड कप में एडम जंपा संभालते दिखेंगे.

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, पैट कमिंस, मार्कस स्टोइनिस, जॉश हेजलवुड, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू वेड, कूपर कोनोली, एडम जंपा, मैट कुन्हेमन, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, जॉश इंग्लिस और ग्लेन मैक्सवेल.

Previous Post

नाना पाटेकर का अनोखा कारनामा, 74 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड शाहरुख-आमिर-अमिताभ से अलग

Next Post

वन विभाग की बहादुरी, कटनी में तेंदुआ पकड़ कर बच्चे की जान बचाई

Related News

खेल

U19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए नया खतरा, पुणे में जन्मा खिलाड़ी दिल्ली में प्रशिक्षित

January 15, 2026
खेल

48 घंटे में जीरो से हीरो, न्यूज़ीलैंड के इस खिलाड़ी ने 23 मिनट में जीत दिलाई

January 14, 2026
खेल

बांग्लादेश में गुस्साए मोहम्मद नबी, बोले- मुस्तफिजुर रहमान से मेरा कोई लेना-देना नहीं

January 13, 2026
खेल

क्रिकेट धमाका: सरफराज खान ने ठोके 303 रन, 21 छक्के; अब उंगली में चोट

January 12, 2026
खेल

558 रन के धमाके के बाद टीम इंडिया में चुना गया बल्लेबाज, पंत की हुई जगह

January 11, 2026
खेल

3 साल बाद विराट कोहली का बड़ा कमबैक, सोशल मीडिया पर शेयर की खास तस्वीरें

January 9, 2026
Next Post

वन विभाग की बहादुरी, कटनी में तेंदुआ पकड़ कर बच्चे की जान बचाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 2 9
Users Today : 6
Total Users : 15229
Views Today : 6
Total views : 27917
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 8:48 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.