Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

U19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए नया खतरा, पुणे में जन्मा खिलाड़ी दिल्ली में प्रशिक्षित

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 15, 2026
in खेल

जिस खिलाड़ी की जड़ें भारत से जुड़ी हैं, अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप के पहले संग्राम में वही टीम इंडिया के लिए खतरा बनने वाला है. उसने जन्म पुणे में लिया, क्रिकेट की बारीकियों पर काम दिल्ली में किया, मगर अब खेलता दिखेगा भारत के खिलाफ. अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप में आयुष म्हात्रे की भारतीय टीम जब अपने अभियान का आगाज करने उतरेगी तो वो खिलाड़ी उसमें USA को जिताने के मकसद से उतरेगा. हम बात कर रहे हैं उत्कर्ष श्रीवास्तव की, जिनके हाथों में USA U19 टीम की पूरी कमान है.

पुणे में जन्में उत्कर्ष खेलेंगे भारत के खिलाफ

उत्कर्ष श्रीवास्तव का ये दूसरा अंडर वनडे वर्ल्ड कप होगा. इससे पहले वो साल 2024 में भी ICC के इस इवेंट में खेल चुके हैं. फर्क बस सिर्फ इतना है कि इस बार वो कप्तान की हैसियत से टीम के साथ हैं. अब कप्तानी मतलब ज्यादा जिम्मेदारी, जिसकी शुरुआत इस बात से होती है कि टीम का आगाज जीत के साथ कराया जाए.

USA U19 टीम के कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव का जन्म 18 फरवरी 2007 को पुणे में हुआ था. उस लिहाज से इस बार का अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप उनका आखिरी भी रहने वाला है. अब अगर आखिरी वर्ल्ड कप का अंत कुछ बेहतरीन जीतों के साथ किया जाए तो उससे बढ़कर क्या हो सकता है. उत्कर्ष श्रीवास्तव के लिए वो जीत भारत के खिलाफ हो सकती है. ऐसा क्यों उसके तार 717 दिन पहले की घटना से जुड़े हैं.

717 दिन पहले भारत-USA ने खेला था पहला U19 वनडे

अंडर 19 वनडे में भारत और USA की टीमें इस बार दूसरी बार टकराती दिखेंगी. पहला मुकाबला इन दोनों के बीच 717 दिन पहले अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप 2024 में 28 जनवरी को खेला गया था. उस मुकाबले में मौजूदा भारतीय टीम का तो कोई खिलाड़ी नहीं था मगर USA की अंडर 19 टीम में उत्कर्ष श्रीवास्तव जरूर मौजूद थे.

भारत की अंडर 19 टीम ने उद्धव मोहन की कप्तानी में खेला वो मुकाबले USA के खिलाफ 201 रन के बड़े अंतर से जीता था. भारत से मिले 327 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए USA की अंडर 19 टीम सिर्फ 125 रन ही बना सकी थी. उस मैच में USA की तरफ से खेल रहे उत्कर्ष श्रीवास्तव ने गेंद से 7 ओवर में 44 रन लुटाने के बाद बल्ले से 73 गेंदों में 40 रन बनाए थे.

उत्कर्ष ने दिल्ली में ली है क्रिकेट ट्रेनिंग

उत्कर्ष श्रीवास्तव जो काम बतौर खिलाड़ी नहीं कर सके उसे अब अपनी कप्तानी में करना चाहेंगे. इसके लिए उन्होंने 2024 अंडर वनडे वर्ल्ड कप के बाद दिल्ली आकर ट्रेनिंग भी ली थी. उन्होंने दिल्ली में कोच एसपी यादव के साथ ट्रेनिंग की थी. उस ट्रेनिंग के बाद उन्होंने यहां एक टूर्नामेंट भी खेला, जिसमें 10 मैचों में 6 छक्के और 56 चौके के साथ 422 रन जड़े.

उत्कर्ष श्रीवास्तव ने दिल्ली में कोच एसपी यादव से जो ट्रेनिंग ली, उसे वो अमेरिका में भी आजमाते रहे हैं. अब देखना ये है कि उस ट्रेनिंग का कितना असर वो भारत की अंडर 19 टीम पर छोड़ पाते हैं. सीधे शब्दों में कहें तो U19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम और भारतवाले का ये मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है.

 

Previous Post

जो शाहरुख से टकराया, अब रजनीकांत की अगली फिल्म में मचाएगा हंगामा

Next Post

ग्वालियर में आदेश 10 साल बाद लागू, गैर पंजीकृत संपत्तियों पर भी संपत्तिकर वसूली

Related News

खेल

48 घंटे में जीरो से हीरो, न्यूज़ीलैंड के इस खिलाड़ी ने 23 मिनट में जीत दिलाई

January 14, 2026
खेल

बांग्लादेश में गुस्साए मोहम्मद नबी, बोले- मुस्तफिजुर रहमान से मेरा कोई लेना-देना नहीं

January 13, 2026
खेल

क्रिकेट धमाका: सरफराज खान ने ठोके 303 रन, 21 छक्के; अब उंगली में चोट

January 12, 2026
खेल

558 रन के धमाके के बाद टीम इंडिया में चुना गया बल्लेबाज, पंत की हुई जगह

January 11, 2026
खेल

3 साल बाद विराट कोहली का बड़ा कमबैक, सोशल मीडिया पर शेयर की खास तस्वीरें

January 9, 2026
खेल

भारत पर बांग्लादेश का आरोप, ICC के जवाब के बाद भी जिद में कायम

January 8, 2026
Next Post

ग्वालियर में आदेश 10 साल बाद लागू, गैर पंजीकृत संपत्तियों पर भी संपत्तिकर वसूली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.