भोपाल। रातीबड़ पुलिस ने एक युवती की रिपोर्ट पर एक प्रापर्टी एजेंट के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीडि़ता का आरोप है कि युवक उसे नए साल आने से पहले उसे घुमाने के बहाने केरवा जंगल कैंप ले गया और सुनसान इलाके में उसके साथ दुष्कर्म किया।बाद में उसे धमकी देकर भाग गया।
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय युवती इवेंट का काम करती है। कुछ समय पहले उसकी एक सहेली ने 40 वर्षीय जहूर उर्फ समीर नाम के प्रापर्टी एजेंट से मुलाकात कराई थी।
युवती को अपनी मां की बीमारी के लिए पैसों की जरूरत थी तो जहूर ने उसकी मदद की थी, जिसके बाद से दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। पीडि़ता का आरोप है कि बुधवार को जहूर उसके कार्यालय पहुंचा और नए साल पर केरवा जंगल केंप घुमाने के लिए अपने साथ केरवा के जंगल की तरफ ले गया।
दोपहर के समय उसने सुनसान इलाके में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने जब इसका विरोध किया तो जहूर ने उसे धमकी देकर चुप करा दिया। घर लौटने के बाद युवती ने स्वजनों को घटना की जानकारी दी और उसके बाद देर रात थाने जाकर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती की कहानी में भी पेंच
रातीबड़ पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज तो दर्ज कर ली है,लेकिन पुलिस को युवती कहानी में कई पेंच नजर आ रहे हैं। युवती नेहरू नगर की रहने वाली है और उसने पुलिस को मां के बीमार होने की बात बताई थी,लेकिन जब पुलिस उसके घर पहुुंची तो युवती की मां बीमार नहीं थी और घर पर नहीं मिली। वह उसके साथ भी नहीं रहती है। मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस पूरे मामले में बड़ी बारीकी से जांच कर रही है।
















Users Today : 36
Total Users : 15259
Views Today : 44
Total views : 27955
Who's Online : 2
Server Time : February 25, 2026 10:58 pm