खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भकराड़ा में छेड़छाड़ के मामले ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान इंदौर में मौत हो गई। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सात जनवरी को गांव की किशोरी ने छेड़छाड़ और मोबाइल देने के दबाव की शिकायत जावर थाना में दर्ज कराई थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया था। इसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई।
आरोप है कि इस दौरान वसीम और गोलू उर्फ जिया ने लोहे के पाइप से हमला कर संतोष, उसकी मां प्रमिला बाई और पिता शंकरसिंह गोड को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल शंकरसिंह को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
हालात पर पुलिस की नजर
शंकरसिंह की मौत के बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धारा जोड़ते हुए जांच तेज कर दी। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ जनवरी को ग्राम भकराड़ा निवासी वसीम और गोलू उर्फ जिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना गंभीरता से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जांच कर रहे हैं
भकराड़ा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट में व्यक्ति घायल हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है, इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
















Users Today : 8
Total Users : 18289
Views Today : 8
Total views : 31604
Who's Online : 0
Server Time : July 27, 2026 10:52 am