Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

नई मशीन से बदली तस्वीर, भोपाल में कोच मरम्मत में नहीं लगेंगे हफ्ते

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 10, 2026
in भोपाल

 भोपाल: भोपाल में रेल यात्रियों के सफर को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में रेलवे ने एक बड़ी तकनीकी छलांग लगाई है।राजधानी में अत्याधुनिक सीएनसी अंडरफ्लोर व्हील लेथ मशीन की स्थापना के साथ ही अब ट्रेन कोचों के रखरखाव की पूरी तस्वीर बदलने वाली है।

इस तकनीक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि पहियों की मरम्मत का जो कार्य पहले 10 से 15 दिनों की लंबी प्रक्रिया में पूरा होता था, वह अब महज 48 घंटों में संपन्न हो सकेगा। इससे न केवल ट्रेनों की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि रद्दीकरण और लेटलतीफी जैसी समस्याओं से भी यात्रियों को निजात मिल जाएगी।

दो दिन में होगा काम

यह मशीन लगभग 10.72 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की जा रही है और अगले महीने शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में व्हील टायर टर्निंग का कार्य भोपाल वर्कशाप द्वारा किया जाता है। जब रानी कमलापति कोचिंग डिपो से कोई कोच ‘सिक’ घोषित होता है, तो उसे मरम्मत के लिए भेजा जाता है, जिसमें काफी समय लग जाता है। लेकिन इस नई सुविधा के शुरू होने से यह कार्य लगभग दो दिनों में ही पूरा किया जा सकेगा।

इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ट्रेनों का संचालन भी अधिक सुचारू रहेगा। साथ ही सीएनसी अंडरफ्लोर व्हील लेथ मशीन से कोचों के पहियों की सटीक टर्निंग होती है, जिससे उनकी उम्र बढ़ती है और नए पहियों की जरूरत कम होती है। इससे रेलवे को आर्थिक लाभ मिलेगा, यात्रियों को झटकों व शोर से राहत मिलेगी और आपात स्थिति में कोच जल्दी सेवा में लौट सकेंगे।

पूरी तरह आटोमेटेड है यह मशीन

इसकी खासियत यह है कि यह अंडरफ्लोर तकनीक पर आधारित है, यानी कोच को उठाए बिना ही पहियों की टर्निंग की जा सकती है। यह मशीन फर्श के नीचे स्थापित होती है, जिससे कार्यशाला की जगह की भी बचत होती है। इसके चलने वाले भाग नीचे होने के कारण ऑपरेटर के लिए यह ज्यादा सुरक्षित भी मानी जाती है। सीएनसी तकनीक के कारण यह मशीन पूरी तरह आटोमेटेड, तेज और अत्यंत सटीक होती है। इससे काम जल्दी पूरा होता है और उत्पादकता में भी वृद्धि होती है।

यात्रियों को ये होंगे फायदे

  • कोचों की मरम्मत अब 10-15 दिन की बजाय 2 दिन में होगी।
  • ट्रेनों की उपलब्धता बढ़ेगी।
  • कैंसिलेशन और लेटलतीफी में कमी।
  • यात्रा अधिक सुरक्षित और आरामदायक।
  • झटकों और शोर में कमी।
  • आपात स्थिति में कोच जल्दी लाइन पर लौटेंगे।
  • लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन बेहतर।
  • रेलवे पर यात्रियों का भरोसा और मजबूत।
  • पहियों की उम्र बढ़ेगी, नए पहियों की जरूरत कम।
  • आटोमेटेड और सटीक तकनीक से बेहतर मेंटेनेंस।सीएनसी अंडरफ्लोर व्हील लेथ मशीन के शुरू होने से कोचों की मरम्मत प्रक्रिया में काफी तेजी आएगी। पहले जहां इस काम में 10 से 15 दिन लगते थे, अब यह मात्र 2 दिन में संभव हो सकेगा। इससे ट्रेनों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को सुरक्षित व सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा। यह मशीन पूरी तरह आटोमेटेड और अत्यंत सटीक है, जिससे मेंटेनेंस की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
Previous Post

किशोरी से छेड़छाड़ का मामला बना विवाद की वजह, खंडवा में एक की जान गई

Next Post

आयुर्वेद अस्पताल में भारी लापरवाही, 70 आवश्यक दवाइयों की किल्लत

Related News

भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नर बदले: संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

February 3, 2026
भोपाल

MP के किसानों की बल्ले-बल्ले: गणतंत्र दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, खेती के लिए किया करोड़ों का प्रबंध

January 26, 2026
भोपाल

मध्यप्रदेश के लिए गर्व का पल: प्रदेश की 4 हस्तियों को मिला पद्म श्री सम्मान, हेमंत खंडेलवाल ने दी बधाई

January 26, 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में फहराया तिरंगा, महाकाल की नगरी से प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

January 26, 2026
भोपाल

MP Property अब सात समंदर पार से भी हो सकेगी रजिस्ट्री, सरकार ने ‘साइबर पंजीयन’ को लेकर जारी की नोटिफिकेशन

January 26, 2026
भोपाल

कश्मीर की बर्फबारी से कांपे ये 15 शहर, मौसम विभाग ने जारी किया ‘कोल्ड-डे’ और भारी बारिश का अलर्ट

January 26, 2026
Next Post

आयुर्वेद अस्पताल में भारी लापरवाही, 70 आवश्यक दवाइयों की किल्लत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.