इंदौर। आयकर विभाग की टीमों ने आज सुबह इंदौर में कई कंस्ट्रक्शन कंपनियों के ठिकानों पर जांच करने पहुंची। इसमें प्रकाश एस्फाल्टिंग एंड टोल हाईवे प्राइवेट लिमिटेड, पीडी अग्रवाल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और बी आर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के 20 परिसरों की तलाशी चल रही है। विभाग ने इन फर्मों के व्यावसायिक परिसरों से आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए थे और कर्मचारियों से पूछताछ की थी।







