
इंदौर में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए ज़ोन-02 के साइबर डेस्क अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी व डीसीपी ज़ोन-02 अमन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में हुई कार्यशाला में साइबर शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई, लंबित मामलों की समीक्षा और समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए।
बैठक में GRM, समन्वय, CEIR, सहयोग और NCRP पोर्टल के नियमित एवं प्रभावी संचालन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क को और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए गए।
एडिशनल डीसीपी ज़ोन-02 अमरेंद्र सिंह की मौजूदगी में एसीपी परदेशीपुरा हिमानी मिश्रा और एसीपी क्राइम ब्रांच तुषार सिंह ने साइबर अपराधों से जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं और आवश्यक कार्रवाई को लेकर पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया।
एमपी की आवाज़ न्यूज़







