Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

‘हजार लाओ, नकल ले जाओ’: ग्वालियर कलेक्ट्रेट में रिश्वतखोरी का खुला खेल, कैमरे में कैद हुआ भ्रष्टाचार

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 22, 2026
in ग्वालियर, मध्यप्रदेश

ग्वालियर। कलेक्ट्रेट की तीसरी मंजिल पर स्थित नकल शाखा रिकार्ड रूम से खसरे-नक्शों की प्रमाणित नकल जल्द चाहिए तो एक हजार रुपये रिश्वत लगेगी। आपके पास रुपये नहीं हैं तो चक्कर लगाते रहिए, जब नकल मिलेगी तब मिलेगी। नकल शाखा के बाबुओं ने यही नियम बना रखा है।

वैसे तो दोपहर डेढ़ बजे तक नकल लेने के लिए फार्म जमा होते हैं, यह बोर्ड पर भी लिखा हुआ है, लेकिन जब रिश्वत की बात आती है तो यह नियम भी टूट जाता है। जल्द नकल की बात पर पहले खिड़की पर नकल आवेदन लेने व नकल प्रदान करने वाली महिला कर्मचारी बगल वाले कक्ष में ले जाती है, जहां दूसरी महिला बाबू को डील कराने बुलाया जाता है। अधिकांश रुपये नकद लिए जाते हैं ताकि बाद में मामला ट्रेस न हो।

महिला बाबू ने बेहिचक एक हजार रुपये एक नकल के अर्जेंट रेट बताए और दो ही दिन में नकल मिल जाएगी, यह भरोसा दिया।

नईदुनिया पड़ताल: महिला कर्मचारी सुमन कुशवाह बोलीं – अर्जेंट नकल तो हजार रुपये

पहला दिन: मंगलवार

टीम कलेक्ट्रेट की तीसरी मंजिल पर पहुंची और यहां कक्ष क्रमांक 303 के बाहर खिड़की के आगे कुछ लोगों को नकल आवेदन लेते देखा, कुछ अधिवक्ता कक्ष में मौजूद थे। यहां पदस्थ पटवारी बीना शिवहरे से पूछा कि मैडम अडुपूरा में सर्वे क्रमांक 531 की नकल मिल जाएगी क्या। महिला बोलीं आवेदन का समय खत्म, अब कल आना।

टीम ने कहा अर्जेंट है। इसके बाद महिला पटवारी उठी और बगल वाले कक्ष 304 में पहुंची। इसके बाद इशारा किया कि अंदर से मैडम आएंगी। यहां टेबल पर बाबू सतपाल कुशवाह बैठे हुए थे। अंदर रिकार्ड रूम के गेट से महिला बाबू सुमन कुशवाह आईं। उन्होंने कहा कि हां, बताइए।

टीम ने वही सर्वे क्रमांक की नकल मांगी और कहा कि जल्द चाहिए। इस पर महिला कर्मचारी ने कहा कि जल्दी चाहिए तो आप समझते ही हैं। हमने कहा, क्या देना होगा। इस पर महिला कर्मचारी ने कहा कि एक लगेंगे। हमने कहा कि कुछ कम नहीं होंगे, तो महिला बोली कि इसमें क्या कम कर लें अब।

फिर सुमन कुशवाह ने कहा कि फार्म भर लाइए। इसके बाद महिला कर्मचारी ने बाकायदा फार्म भरवाने में मदद की। टीम ने कहा कि एक और सर्वे नंबर की नकल चाहिए, तो जवाब मिला कि मिल जाएगी। टीम ने कहा कि हजार-पांच सौ रुपये की कोई टेंशन नहीं, काम जल्द होना चाहिए। इस पर कर्मचारी ने कहा कि काम हो जाएगा। इसके बाद कर्मचारी ने अपना मोबाइल नंबर भी दे दिया।

दूसरा दिन: बुधवार

टीम ने सुमन कुशवाह के मोबाइल नंबर पर कॉल किया और रिकार्डिंग बात की। कहा कि मैडम एक और सर्वे नंबर की जानकारी मिल गई है, उसकी भी नकल चाहिए। दोनों की एक साथ जल्द मिल जाएंगी क्या। महिला कर्मचारी ने कहा कि हां, मिल जाएंगी।

टीम ने कहा कि वह एक लड़का भेज देंगे जो दो हजार दे देगा, तो दोनों नकल साथ दे देना। इस पर कर्मचारी ने सहमति दे दी।

 दोनों दिवसों के घटनाक्रम की ऑडियो रिकार्डिंग मौजूद है।

प्रतिक्रिया

भूमिजा सक्सेना, प्रभारी अधिकारी, रिकार्ड रूम का कहना है कि ओआईसी का चार्ज मेरे पास है, लश्कर तहसीलदार भी कार्य देखते हैं। नकल शाखा रिकार्ड रूम में महिला कर्मचारी द्वारा रुपये मांगे जाने के मामले को दिखवाएंगे।

Previous Post

सतना: गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के दौरान बड़ा हादसा, 12 स्कूली बच्चे गिरकर घायल

Next Post

भोपाल मेट्रो की कंगाली: रोज़ 8 लाख खर्च और कमाई सिर्फ 15 हजार; यात्रियों को तरस रही ट्रेन

Related News

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट

कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक खाते KYC सहित खोले गए, साइबर फ्रॉड एवं नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

September 19, 2026
उज्जैन

उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को मिली उज्जैन संभाग महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदार पॉलीथिन मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

September 19, 2026
देवास

देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल…

September 19, 2026
उज्जैन

विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती में लिया भाग

September 18, 2026
इंदौर

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही

September 17, 2026
उज्जैन

गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती

September 15, 2026
Next Post

भोपाल मेट्रो की कंगाली: रोज़ 8 लाख खर्च और कमाई सिर्फ 15 हजार; यात्रियों को तरस रही ट्रेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.