Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

इंदौर मेट्रो का विस्तार: सिंहस्थ 2028 से पहले एयरपोर्ट से सीधे खजराना पहुँचेंगे यात्री, प्रोजेक्ट में आई तेजी

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 25, 2026
in इंदौर

इंदौर। सिंहस्थ के पहले यात्री एयरपोर्ट से मेट्रो में बैठकर खजराना तक जा सकेंगे। मेट्रो प्रबंधन एयरपोर्ट के पास भूमिगत मेट्रो स्टेशन को तैयार करेगा। वर्तमान में इसके लिए 19 से 20 मीटर गहराई में 300 से अधिक सीमेंट-कांक्रीट के पिलर की पाइलिंग का काम पूरा किया जा चुका है। एयरपोर्ट से केंद्रीय स्कूल के बीच वाले हिस्से में शाफ्ट बनाने के लिए खोदाई शुरू हो गई है।

भूमिगत स्टेशन में सबसे पहले एयरपोर्ट वाला स्टेशन तैयार होगा। इसी तरह रोबोट चौराहे से खजराना तक मेट्रो के एलिवेटेड हिस्से को भी तैयार करने का काम किया जा रहा है। सिंहस्थ के पहले शहीद पार्क व खजराना का एलिवेटेड स्टेशन भी तैयार हो जाएगा। गौरतलब है कि एयरपोर्ट के अलावा बीएसएफ व नगर निगम मुख्यालय परिसर के पास प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन की पाइपलिंग का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।

सेकंड फेज के लिए चल रहे काम को देखा

मेट्रो के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य व कलेक्टर शिवम वर्मा ने शनिवार को मेट्रो के सेकंड फेज के तहत बंगाली चौराहे से एयरपोर्ट के बीच प्रस्तावित नौ भूमिगत स्टेशन के चिह्नित स्थानों का मौका मुआयना किया। शिवाजी मार्केट के पास नगर निगम की पार्किंग मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए हटाई जाएगी।

एमडी चैतन्य ने निर्देश दिए हैं कि मानसून के पूर्व के भूमिगत स्टेशन का कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने बताया कि फरवरी तक सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो के हिस्से का कार्य पूर्ण होगा और कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी का निरीक्षण हो जाएगा। ऐसे में जल्द इस हिस्से में कमर्शियल रन शुरू होगा।

प्रवेश और निकासी गेट तैयार, एस्केलेटर भी लगे

सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक मार्च तक मेट्रो चलाने की योजना है। इसके पहले इस हिस्से के स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करने की कवायद की जा रही है। इस हिस्से के 11 स्टेशन पर प्रवेश व निकासी गेट तैयार हो गए हैं। स्वचलित सीढ़ियां भी इंस्टाल कर दी गई हैं।

मेघदूत, विजय नगर व रेडिसन चौराहे के स्टेशन पर फिलहाल एक लिफ्ट लगाने का कार्य बाकी है। फिलहाल इन स्टेशन पर फ्लोरिंग व फिनिशिंग कार्य जारी है, जिसे फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मेट्रो के एमडी रविवार को सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे के बीच निर्माणाधीन ओवरहेड मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करेंगे।

Previous Post

रीवा में हैवानियत: बुजुर्ग को बाइक से बांधकर सड़कों पर घसीटा, बेरहमी से पिटाई के बाद हालत नाजुक

Next Post

1.71 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन दांव पर! फर्जी नंबरों के खेल में 31 जनवरी तक सुधार का आखिरी मौका

Related News

इंदौर

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही

September 17, 2026
इंदौर

फेसबुक पर सीरियल का अगला एपिसोड दिखाने के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका

September 12, 2026
इंदौर

इंदौर में साइबर अपराधों पर शिकंजा कसने की तैयारी, ज़ोन-02 की साइबर टीम को दिया विशेष प्रशिक्षण

September 9, 2026
इंदौर

इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति

August 11, 2026
इंदौर

पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं

August 10, 2026
इंदौर

🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज

June 20, 2026
Next Post

1.71 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन दांव पर! फर्जी नंबरों के खेल में 31 जनवरी तक सुधार का आखिरी मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.