आगर मालवा में कलेक्टर के खिलाफ पत्रकारों का हल्लाबोल, निंदा प्रस्ताव पारित; शासन से हटाने की मां
आगर मालवा में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के खिलाफ पत्रकारों ने विरोध का मोर्चा खोल दिया है। पत्रकारों की बैठक में कलेक्टर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए शासन से उन्हें आगर-मालवा से हटाने की मांग की गई।
पत्रकारों का आरोप है कि कलेक्टर के रवैये और कार्यप्रणाली को लेकर लंबे समय से असंतोष बना हुआ है। इसी को लेकर पत्रकारों ने एकजुट होकर अपनी नाराजगी जाहिर की और शासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग उठाई।
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर अब प्रशासन और शासन स्तर पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।
एमपी की आवाज़ न्यूज़







