इंदौर। शहर के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, जहां थाना लसुड़िया पुलिस ने तकनीक और मुस्तैदी का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए 50 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत बरामद किए गए इन स्मार्टफोन की कुल कीमत 11 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए, जिससे उनके चेहरों पर वापस खुशी लौट आई।
🔍 साइबर सेल की तकनीकी मदद से दूसरे राज्यों तक की गई तलाश: जनता से की गई CEIR पोर्टल का उपयोग करने की अपील
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी के निर्देशन तथा डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौड़, एडीसीपी अमरेंद्र सिंह और एसीपी पराग सैनी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी लसूडिया राजकुमार यादव और उनकी टीम ने साइबर सेल की सहायता से तकनीकी साक्ष्यों काे खंगालते हुए मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य राज्यों से भी इन मोबाइल्स को खोज निकाला। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का फोन गुम हो जाए, तो तुरंत थाने में सूचना दें और भारत सरकार के आधिकारिक CEIR पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि फोन को ब्लॉक और ट्रेस किया जा सके।









