Monday, November 2, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
नई दिल्ली में माता भगवती देवी शर्मा जन्मशताब्दी महोत्सव; गृह मंत्री अमित शाह बोले—'15 करोड़ परिवारों... मुरैना में बड़ा खुलासा; पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चल रहा था नशीले इंजेक्शनों का गोदाम, 4.50 ला... सीधी में बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद; चक्रवाती तूफान के असर से किसानों को भारी नुकसान, मुआवजे ... मध्य प्रदेश में पराली जलाने के मामलों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी; पिछले 45 दिनों में सामने आए 538 केस, ... हेडलाइट बंद होने से नदी में पलटा कोयले से भरा ट्रक; क्रेन और जेसीबी की मदद से बचाई गई खलासी की जान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी टिकट काउंटर के समय में बदलाव; ठंड के असर को देखते हुए प्रबंधन ने लिय... ग्वालियर के जेएएच अस्पताल में सामने आया दुर्लभ मामला; पानी पीते ही नाक से आ जाता था तरल, डॉक्टरों ने... मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस आज; भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय भव्य राज्योत्सव की शु... जबलपुर में मात्र 3.82 लाख रुपये में मिल रहा है EWS फ्लैट; जबलपुर विकास प्राधिकरण की संपत्ति मेला योज... धार में 25 करोड़ का अवैध गांजा पकड़ाया; मक्का और तुअर की फसलों के बीच हो रही थी खेती, 4 आरोपी गिरफ्त...

अनाथ बच्चों की सहायता के लिए आगे आया IHRCT परिवार, राशन सामग्री एवं आर्थिक सहयोग प्रदान कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Yuvraj Singh Rathore by Yuvraj Singh Rathore
October 31, 2026
in जबलपुर, देश, भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, मध्यप्रदेश

अनाथ बच्चों की सहायता के लिए आगे आया IHRCT परिवार, राशन सामग्री एवं आर्थिक सहयोग प्रदान कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

कटनी, दिनांक 31 अक्टूबर 2026।

मानवता, सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) की टीम ने ग्राम मटवारा, जिला कटनी में रहने वाली दीक्षा महोबिया एवं उनके दो छोटे भाइयों से मुलाकात कर उनकी कठिन परिस्थितियों की जानकारी ली तथा तत्काल सहायता प्रदान की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीक्षा महोबिया एवं उनके दोनों छोटे भाइयों के माता-पिता का निधन हो चुका है। उनके पिता ग्राम कोटवार के पद पर कार्यरत थे। परिवार के पास लगभग 12 एकड़ कोटवारी से संबंधित जमीन होने की जानकारी सामने आई है, जिस पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से कब्जा कर लिया गया है। इस कारण तीनों बच्चों को आर्थिक एवं पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बच्चों की स्थिति को देखते हुए IHRCT की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए दीक्षा को आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई।

मुलाकात के दौरान दीक्षा ने बताया कि उनके घर के गेट भी टूटे हुए हैं। इस पर ट्रस्ट की टीम ने तत्काल वेल्डिंग कारीगर को बुलवाकर गेट की वेल्डिंग करवाते हुए सुरक्षा की व्यवस्था में सहयोग किया।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच को भी बुलाकर बच्चों की स्थिति से अवगत कराया गया। सरपंच द्वारा अपने स्तर से सहयोग करते हुए शौचालय निर्माण एवं मकान को पक्का बनवाने के लिए आश्वासन दिया गया।

IHRCT की टीम ने बच्चों को भरोसा दिलाया कि संगठन समय-समय पर उनसे मुलाकात करता रहेगा तथा उनकी जमीन को नियमानुसार कब्जा मुक्त करवाने के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष विषय उठाया जाएगा। साथ ही पक्के मकान एवं शौचालय निर्माण के लिए ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभागों को पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक पहचान इस बात से होती है कि वह अपने कमजोर, असहाय और जरूरतमंद लोगों के साथ कितना खड़ा रहता है। दीक्षा महोबिया और उनके दोनों छोटे भाई केवल सहायता के नहीं, बल्कि समाज के स्नेह, सुरक्षा और सम्मान के भी हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि IHRCT परिवार इन बच्चों को अकेला महसूस नहीं होने देगा। उनकी शिक्षा, सुरक्षा, सम्मानजनक जीवन और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर संभव प्रयास करेगा। यदि किसी के अधिकारों का हनन हुआ है तो संगठन नियमानुसार प्रशासन के समक्ष उनकी आवाज उठाएगा।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी का संयुक्त संदेश
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) की श्रीमती मालती सुनील सिंह यादव (संस्थापक), श्री शिवम तिवारी (राष्ट्रीय सचिव), डॉ. प्रेम कुमार वैद्य (राष्ट्रीय संयोजक), श्रीमती साधना सेठी (राष्ट्रीय महामंत्री), डॉ. हरीश शर्मा (राष्ट्रीय महामंत्री), श्री रामवेश सिंह राजावत (राष्ट्रीय महामंत्री), श्री सुरेन्द्र प्रकाश यादव (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), श्रीमती मधु शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), श्री कृष्णा यादव (युवा विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष), श्री इंद्रजीत सिंह चौहान (राष्ट्रीय विधिक सलाहकार), श्री मनीष गुप्ता (राष्ट्रीय मंत्री), श्री सुनील सेठिया (राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर), युवराज सिंह राठौर (हेल्पलाइन प्रभारी)एवं श्री जीवनलाल जैन चायवाले (प्रदेश मीडिया प्रभारी)ने संयुक्त संदेश में कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। संगठन का उद्देश्य केवल मानव अधिकारों की बात करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने देशभर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील की कि वे अपने आसपास रहने वाले अनाथ बच्चों, निराश्रित परिवारों, जरूरतमंद महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की पहचान कर यथासंभव सहायता के लिए आगे आएं। संगठन दीक्षा महोबिया एवं उनके भाइयों के अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

इस सेवा कार्य में श्रीमती अनीता दुबे (प्रदेश सचिव), श्रीमती नीतू शर्मा (जबलपुर संभाग अध्यक्ष), श्री सुरेन्द्र शर्मा (जिला अध्यक्ष, कटनी), श्री अनिल हल्दकार (जिला संयोजक), श्री आनंद जायसवाल (जिला प्रभारी), श्रीमती पुष्पलता (जिला उपाध्यक्ष), श्री वीरेन्द्र नायक (जिला उपाध्यक्ष), श्री अरविंद हल्दकार (जिला मीडिया प्रभारी), श्री महेंद्र हल्दकार (बहोरीबंद तहसील अध्यक्ष), श्री सत्येंद्र काछी (बहोरीबंद तहसील उपाध्यक्ष), श्री मोहम्मद सईद (सिहोरा तहसील अध्यक्ष), श्री नवल सिंह राजपूत (सिहोरा तहसील संरक्षक), श्री नवल किशोर यादव (सिहोरा तहसील मीडिया प्रभारी), श्री नितिन सोनी (कार्यकारिणी सदस्य), श्री विकास काछी (कार्यकारिणी सदस्य) एवं श्री सत्येंद्र हल्दकार (कार्यकारिणी सदस्य)उपस्थित रहें इनके अलावा ग्राम सरपंच, ग्रामीणजन एवं आर्य तक न्यूज़ से श्री राजकमल आर्य भी उपस्थित रहे।

संगठन का संकल्प

“जहां जरूरत, वहां IHRCT — मानवता की सेवा, अधिकारों की रक्षा और जरूरतमंदों के सम्मान के लिए सदैव तत्पर।”

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) का यह प्रयास समाज के सामने एक संदेश है कि अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों की जिम्मेदारी केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की भी है।

Tags: #Hatpipliya #Dewas #Mp_ki_aawaz#katni #sihora #bahoriband #awareness#madhyapradesh#sunilsinghyadavmp
Previous Post

राष्ट्रीय एकता दिवस पर देवास पुलिस की बड़ी पहल; जिले के सभी थानों में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण

Next Post

उज्जैन के होटल श्रीगंगा में बड़ा हादसा; वेस्टेज चैंबर में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, कलेक्टर और एसपी पहुंचे मौके पर

Related News

मध्यप्रदेश

मुरैना में बड़ा खुलासा; पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चल रहा था नशीले इंजेक्शनों का गोदाम, 4.50 लाख के इंजेक्शन जब्त

November 1, 2026
मध्यप्रदेश

सीधी में बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद; चक्रवाती तूफान के असर से किसानों को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग

November 1, 2026
भोपाल

मध्य प्रदेश में पराली जलाने के मामलों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी; पिछले 45 दिनों में सामने आए 538 केस, श्योपुर सबसे आगे

November 1, 2026
मध्यप्रदेश

हेडलाइट बंद होने से नदी में पलटा कोयले से भरा ट्रक; क्रेन और जेसीबी की मदद से बचाई गई खलासी की जान

November 1, 2026
मध्यप्रदेश

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी टिकट काउंटर के समय में बदलाव; ठंड के असर को देखते हुए प्रबंधन ने लिया फैसला

November 1, 2026
ग्वालियर

ग्वालियर के जेएएच अस्पताल में सामने आया दुर्लभ मामला; पानी पीते ही नाक से आ जाता था तरल, डॉक्टरों ने बचाई जान

November 1, 2026
Next Post

उज्जैन के होटल श्रीगंगा में बड़ा हादसा; वेस्टेज चैंबर में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, कलेक्टर और एसपी पहुंचे मौके पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)