प्राप्त जानकारी के अनुसार दीक्षा महोबिया एवं उनके दोनों छोटे भाइयों के माता-पिता का निधन हो चुका है। उनके पिता ग्राम कोटवार के पद पर कार्यरत थे। परिवार के पास लगभग 12 एकड़ कोटवारी से संबंधित जमीन होने की जानकारी सामने आई है, जिस पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से कब्जा कर लिया गया है। इस कारण तीनों बच्चों को आर्थिक एवं पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बच्चों की स्थिति को देखते हुए IHRCT की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए दीक्षा को आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई।
मुलाकात के दौरान दीक्षा ने बताया कि उनके घर के गेट भी टूटे हुए हैं। इस पर ट्रस्ट की टीम ने तत्काल वेल्डिंग कारीगर को बुलवाकर गेट की वेल्डिंग करवाते हुए सुरक्षा की व्यवस्था में सहयोग किया।
IHRCT की टीम ने बच्चों को भरोसा दिलाया कि संगठन समय-समय पर उनसे मुलाकात करता रहेगा तथा उनकी जमीन को नियमानुसार कब्जा मुक्त करवाने के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष विषय उठाया जाएगा। साथ ही पक्के मकान एवं शौचालय निर्माण के लिए ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभागों को पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया जाएगा।MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.
MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.