ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव एवं मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र दुबे के सहयोग एवं मार्गदर्शन में उज्जैन संभागीय संयोजक श्री मुश्ताक पटेल एवं उनकी टीम द्वारा अपेक्स कॉन्वेंट स्कूल, भेरूगढ़ के लगभग 50 स्कूल बसों एवं वैन के चालक, परिचालक, कर्मचारियों तथा शिक्षकगणों को दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाई एवं पटाखों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उन सभी कर्मचारियों का सम्मान एवं उत्साहवर्धन किया गया, जो प्रतिदिन अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्कूल के बच्चों को सुरक्षित रूप से उनके घरों से विद्यालय तक लाते हैं तथा विद्यालय से वापस उनके घरों तक पहुंचाते हैं। साथ ही विद्यालय के शिक्षकगणों को भी दीपावली की खुशियों में शामिल करते हुए मिठाई एवं पटाखे भेंट किए गए।
इस सेवा एवं सम्मान के आयोजन से अपेक्स कॉन्वेंट स्कूल के शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। सभी ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की तथा एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि दीपावली केवल रोशनी और उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशियां बांटने और उन लोगों के योगदान को सम्मान देने का अवसर भी है, जो पर्दे के पीछे रहकर समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं।MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.
MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.