इस अवसर पर श्रीमती अरुणा त्रिपाठी ने बच्चों को पटाखे, फुलझड़ियां, कपड़े एवं खाने-पीने की सामग्री वितरित की। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताकर दीपावली की खुशियां साझा कीं और अपनी सामर्थ्य से बढ़कर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों एवं विद्यालय के शिक्षकों को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए मानवता, शिक्षा, समानता और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) परिवार की ओर से श्रीमती अरुणा त्रिपाठी एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों को इस पुनीत सेवा कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.
MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.