आगर मालवा 1 अक्टूबर: मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ जी भदोरिया के निर्देश पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर के नेतृत्व में आज रेस्ट हाउस आगर में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान पत्रकारों को संगठित करने और उनके हितों की रक्षा के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा पत्रकारिता एक जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है और हमें अपने हक और अधिकारों के लिए संगठित रहना आवश्यक है। वही उन्होंने यह भी बताया की सदस्यता अभियान आगामी दिनों तक चलेगा जिसमें जिले भर के पत्रकारो को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है । इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हरि नारायण यादव, वरिष्ठ पत्रकार नजीर अहमद, महेंद्र परमार ,सानू खंडेलवाल ,सचिन खरे, जहीर उद्दीन ,अजय झंजी, बहादुर सिंह पवार, सीताराम केसरी प्रजापत, दशरथ चौहान, हनीफ भाई सहित आदि प्रकार उपस्थित रहे।

















Users Today : 9
Total Users : 18290
Views Today : 9
Total views : 31605
Who's Online : 0
Server Time : July 27, 2026 11:57 am