
आगर मालवा। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया के निर्देश एवं उज्जैन संभाग के अध्यक्ष मनोज जैन की
अनुशंसा तथा
प्रदेश सह संयोजक संगठन एवं शासन राजेंद्र राजपुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष व उज्जैन और रतलाम संभाग के प्रभारी राजेंद्र राठौर तथा प्रदेश सचिव डा. नरेंद्र सिंह राजावत,
प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक नाहर के सुझाव पर संगठन के प्रदेश महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने संघ वरिष्ठ पत्रकार अजय झंजी को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का आगर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है । ज्ञात हो कि अजय झंजी वर्ष 2006 से 2013 तक ब्लॉक अध्यक्ष व वर्ष 2013 से 2017 तक संगठन के आगर जिला अध्यक्ष रह चुके हैं वर्ष 21 से 23 तक झंजी जिला प्रेस क्लब आगर के अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं झंजी की इस नियुक्ति पर जिले भर के पत्रकारों में हर्ष व्याप्त हैं। संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर सहित जिले के समस्त पत्रकारों ने झंजी को बधाई दी है व प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया का आभार माना है।








