Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

बिहार चुनाव: ‘नायक’ बनाम ‘विकास पुरुष’! RJD के नए पोस्टर से तेजस्वी और नीतीश आमने-सामने, छिड़ी जुबानी जंग

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 25, 2025
in बिहार

बिहार चुनाव में महागठबंधन द्वारा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित किए जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव प्रचार में आक्रमक रूख अपनाया है. विपक्षी पार्टी और एनडीए के जंगलराज के आरोप पर बड़ा हमला करते हुए तेजस्वी यादव को बिहार का नायक बताया गया है. तेजस्वी यादव का बिहार का नायक का पोस्टर पटना में आरजेडी कार्यालय के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है. वहीं, जदयू और एनडीए सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है. जदयू की ओर से जारी पोस्टर में नीतीश कुमार को लेकर नारा दिया गया है कि 25 से 30 फिर से नीतीश कुमार, जनता का प्यार, भरोसे की सरकार.

आरजेडी और महागठबंधन, जहां तेजस्वी यादव के चेहरे को सामने रख कर चुनाव लड़ रही है, वहीं एडीए का मुख्य फोकस नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी हैं. महागठबंधन और एनडीए, दोनों ही गठबंधन वोटर्स को अपनी ओर आकर्षित करने और लुभाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं और इसके लिए पोस्टर का सहारा लिया है.

आरजेडी की ओर से जारी पोस्टर ने राजनीतिक बहस छेड़ दी है. इस तरह से दोनों पार्टियों की ओर से चुनाव से पहले पोस्टर वॉर की शुरुआत हो गयी है और इस पोस्टर वॉर पर राज्य की सियासत गरमा गई है.

RJD ने तेजस्वी को बताया ‘बिहार का नायक’

आरजेडी की ओर से जारी नए पोस्टर में तेजस्वी यादव का हंसता हुआ फोटो रखा गया है और उशके साथ लिखा गया है-बिहार का नायक. राजद इस पोस्टर के जरिए तेजस्वी यादव को बिहार के नायक के रूप में पेश कर रही है. राजेडी के नेता इस पोस्टर को बिहार के युवाओं और आम जनता की भावना बता रहे हैं और तेजस्वी यादव को नई उम्मीद और परिवर्तन का प्रतीक बता रहे हैं.

तेजस्वी यादव पहले भी अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह चुके हैं कि उनके पास विजन है और उन्होंने अपना विजन बताया गया है, लेकिन वर्तमान सरकार ने उनके विजन को चुराकर घोषणाएं कर रही है, वह नकलची सरकार है.

दूसरी ओर, तेजस्वी यादव का यह पोस्टर उस समय आया है, एनडीए के नेता बिहार की सरकार को डबल इंजन के विकास और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास पुरुष के रूप में पेश कर रहे हैं.

आरजेडी के पोस्टर के बाद जदयू का पलटवार

राजद के पोस्टर लॉन्च होते ही जनता दल (यूनाइटेड) ने पलटवार किया और अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से सीएम नीतीश कुमार के दो पोस्टर जारी किए हैं.

इन पोस्टरों में सीएम नीतीश कुमार को जनता के सेवक एवं विकास का चेहरा बताया गया है. जेडीयू नेता का कहना है कि पार्टी नीतीश कुमार को अनुभवी और विकासमुखी नेतृत्व को पेश कर ही है और अगली सरकार नीतीश के नेतृत्व में ही पोस्टर में बनने का दावा किया गया है.

दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के पोस्टर पर उन पर हमला बोला है और उन्होंने कहा, “जिसका पूरा परिवार बिहार की कहानी का खलनायक रहा हो, वह अचानक नायक कैसे बन सकता है?” उन्होंने लालू प्रसाद यादव की तुलना बॉलीवुड के खलनायक गब्बर सिंह से की.

नायक बनाम खलनायक के आरोप पर घमासान

उन्होंने कहा, “जब लालू राज में थे, तो उन्होंने जानवरों का चारा लूटा. रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने जमीन के बदले नौकरियां बेचीं और तेजस्वी वो सिर्फ 18 महीनों में करोड़पति कैसे बन गए? बिहार की जनता जानने की हकदार है.”

दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री और भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बिहार के एक ही जननायक हैं भारत रत्न कर्पुरी ठाकुर जी हैं. उनको कोई कॉपी करने की नाकाम कोशिश करेगा तो जनता उसको स्वीकार नहीं करेगी.

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजद के इस अभियान को सुर्खियां बटोरने के लिए रचा गया “राजनीतिक नाटक” करार दिया. बॉलीवुड के हास्य-व्यंग के साथ उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि “वह ‘नायक’ नहीं हैं; वह ‘खलनायक’ हैं. आज उन्होंने राजद से ‘जन’ हटा दिया, कल वह उसके आगे ‘खल’ जोड़ सकते हैं. विपक्ष के पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है, इसलिए वे भ्रम फैला रहे हैं.”

भाजपा के सुर में सुर मिलाते हुए, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने तेजस्वी को “बिहार के हीरो” के रूप में पेश करना राज्य की विरासत का अपमान बताया. उन्होंने कहा, “बिहार जयप्रकाश नारायण की धरती है, जिन्होंने इंदिरा गांधी के खिलाफ क्रांति का नेतृत्व किया था, और कर्पूरी ठाकुर की, जिन्होंने सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी थी और अब हमसे एक भ्रष्ट वंश के बेटे को, जिसने नौवीं कक्षा भी पास नहीं की है, अपना हीरो कहने की उम्मीद की जा रही है? यह शर्मनाक है.”

Previous Post

CM योगी ने परखी जेवर एयरपोर्ट की रफ्तार! निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Next Post

काले धन का ‘खजाना’! इंदौर के पूर्व आबकारी अधिकारी के घर छापे में मिले सोने की ईंटें और करोड़ों की बेनामी संपत्ति

Related News

बिहार

खौफनाक: पत्नी का डांस करना पति को गुजरा नागवार, गुस्से में सिलबट्टे से कूच दिया सिर; मौके पर ही मौत

January 22, 2026
बिहार

भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने PK जनसुराज पार्टी से दिया इस्तीफा, चुनाव में मिली हार

January 12, 2026
बिहार

JDU कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल, निशांत कुमार को पार्टी में शामिल करने की उठी मांग

December 28, 2025
बिहार

अल्पसंख्यक छात्रों को फायदा, बिहार में शिक्षा और आवास अब निःशुल्क

December 22, 2025
बिहार

बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने का आरोप

October 30, 2025
बिहार

सनसनीखेज: ड्यूटी से लौट रहे ASI अनिरुद्ध कुमार का अपहरण कर गला रेता, सिवान की घटना से पुलिस महकमे में आक्रोश

October 30, 2025
Next Post

काले धन का 'खजाना'! इंदौर के पूर्व आबकारी अधिकारी के घर छापे में मिले सोने की ईंटें और करोड़ों की बेनामी संपत्ति

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.