Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

भाजपा नेता के बेटे ने रची 2.50 लाख की ‘फर्जी लूट’ की कहानी, पुलिस ने 2 घंटे में दोस्त के पास से बरामद की रकम

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 20, 2026
in ग्वालियर, मध्यप्रदेश

 ग्वालियर। हजीरा क्षेत्र में यूको बैंक से 200 मीटर दूर 2.50 लाख रुपये लूट की कहानी ने पुलिस को उलझा दिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री दारा सिंह सेंगर का 22 वर्षीय बेटा कृष्णदीप सिंह सेंगर रुपये जमा करने गया था। कृष्णदीप ने ही लूट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे देखे और फरियादी से बात की तो कहानी संदिग्ध लगी।

दो घंटे में ही पुलिस ने लूट की फर्जी कहानी का राजफाश कर दिया। कृष्णदीप ने खुद ही लूट की कहानी गढ़ी थी। दोस्त ने उसे गाड़ी से टक्कर मारी, दोस्त ही उसके इशारे पर रुपये लेकर भागा था। कृष्णदीप और उसका दोस्त पुलिस की हिरासत में हैं। इनसे पूछताछ चल रही है।

बैंक में रुपये जमा करने के लिए भेजा था

हजीरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया में दारा सिंह सेंगर की फैक्ट्री है। उनका बेटा कृष्णदीप सिंह सेंगर बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र है। कृष्णदीप को उसके पिता ने बैंक में 2.50 लाख रुपये जमा करने के लिए भेजा था। वह रुपये लेकर बैंक के बगल में एक गली में पहुंचा और उसे बाइक सवार ने टक्कर मारी। इसके बाद उसने 2.50 लाख रुपये लूटने की कहानी सुनाई।

पुलिस को कैसे मामला संदिग्ध लगा?

हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर फोर्स के साथ पहुंच गए। सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए। इसमें बाइक सवार नजर आया। पुलिस ने घटना से पहले की कैमरे की रिकार्डिंग देखी तो उसमें बाइक सवार से ही कृष्णदीप बात करता हुआ नजर आया। यहां से पुलिस को मामला संदिग्ध लगा।

इसके बाद तो पुलिस ने उससे ही पूछताछ की। एक टीम ने बाइक सवार के भागने के रूट पर लगे कैमरे देखे। यहां से पुलिस बाइक सवार ईशान शर्मा के घर तक पहुंच गई। कृष्णदीप से पूछताछ हुई तो उसने ही राजफाश कर दिया कि लूट की कहानी फर्जी है।

ईशान को थाने लाया गया। दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। ईशान ने बताया कि कृष्णदीप के कहने पर ही उसने यह किया था। उससे 2.50 लाख रुपये भी बरामद हो गए।

बार-बार बयान बदल रहा छात्र

फीस के रुपये खर्च हो गए: कृष्णदीप का झूठ जब पकड़ा गया तो उसने बताया कि वह एमिटी यूनिवर्सिटी का छात्र है। पिता ने फीस जमा करने के लिए 70 हजार रुपये दिए थे। यह रुपये घूमने, खरीदारी में खर्च हो गए। इसलिए उसने लूट की फर्जी कहानी गढ़ी।

कर्ज हो गया था: शाम को वह बोलने लगा कि उस पर कर्ज हो गया था। जिनसे रुपये उधार लिए थे, उन्होंने ब्याज पर रुपये दिए थे। ब्याज बढ़कर लाखों में पहुंच गया। इसलिए उसने लूट की कहानी रची।

यूको बैंक के पास 2.50 लाख रुपये की लूट की सूचना मिली थी। छात्र ने लूट की शिकायत की थी। राजफाश हो गया है कि यह कहानी फर्जी है। छात्र ने खुद ही अपने दोस्त से खुद को टक्कर पड़वाई। इसके बाद दोस्त रुपये ले गया था। इनसे पूछताछ चल रही है।

Previous Post

भोपाल में मतदाता सूची से कटे 4 लाख नाम, नए रजिस्ट्रेशन में सुस्ती; सिर्फ 41 हजार ने भरा फॉर्म 6

Next Post

मपी के कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 35 लाख रुपये तक मिलेगा कैशलेस इलाज

Related News

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट

कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक खाते KYC सहित खोले गए, साइबर फ्रॉड एवं नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

September 19, 2026
उज्जैन

उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को मिली उज्जैन संभाग महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदार पॉलीथिन मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

September 19, 2026
देवास

देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल…

September 19, 2026
उज्जैन

विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती में लिया भाग

September 18, 2026
इंदौर

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही

September 17, 2026
उज्जैन

गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती

September 15, 2026
Next Post

मपी के कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 35 लाख रुपये तक मिलेगा कैशलेस इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.