Thursday, October 29, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
जौहर यूनिवर्सिटी अटैचमेंट के बीच आजम खान को हाईकोर्ट से राहत, जानिए क्या है दो पैन कार्ड विवाद दिवाली खरीदारी के लिए इंदौर में यातायात व्यवस्था मजबूत, राजवाड़ा में दुकानों के लिए तय हुई सीमा मजदूरी के रुपयों के लेन-देन में विवाद, पुलिस के आश्वासन के बाद खुला तहसील चौराहे का जाम रानीताल फ्लाईओवर के पास दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला, रंगदारी न देने पर बदमाशों ने चलाई गोली एडीएम दफ्तर में 3 दिन नहीं पहुंचे साक्ष्य, गुरुवार से पुलिस और प्रशासन के अफसरों के बयान दर्ज डेला ग्रुप का बड़ा प्रोजेक्ट, 5-स्टार वाइल्डलाइफ रिसॉर्ट, पोलो और लग्जरी विला की मिलेगी सुविधा जनप्रतिनिधियों पर दर्ज केस वापसी के लिए क्या HC की अनुमति है जरूरी? हाईकोर्ट में 4 नवंबर को सुनवाई इंदौर से दिल्ली की 9 और मुंबई की 8 फ्लाइट्स रोजाना, जोधपुर-अहमदाबाद के लिए भी नई उड़ानें शुरू सेमरिया गांव के पास दिखा जंगली हाथी, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी, खेतों में सोने से मना किया म्यूल खातों की खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों की संपत्ति अटैच करने की तैयारी

फर्जी पात्रता का खुलासा: 6 हजार कंपनी डायरेक्टर और 50 हजार आय वाले ले रहे थे मुफ्त राशन

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 1, 2026
in भोपाल

 भोपाल। प्रदेश में 50 हजार से अधिक मासिक आमदनी वाले लोग भी निश्शुल्क राशन लेते रहे हैं। केंद्र सरकार ने ऐसे संदिग्ध हितग्राहियों की सूची प्रदेश सरकार को भेजी थी। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने कलेक्टरों के माध्यम से जांच कराई तो 32 हजार ऐसे व्यक्ति पाए गए, जिनकी वार्षिक आय छह लाख से अधिक निकली।

इसी तरह 143 ऐसे व्यक्ति भी राशन ले रहे थे, जो जीएसटी के दायरे में आते हैं। छह हजार कंपनी संचालक भी इसी श्रेणी में शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि कोविड 19 के समय गरीबों की सहायता के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में प्रतिमाह निश्शुल्क राशन देने की व्यवस्था लागू की थी, जो अनवरत जारी है।

5.25 करोड़ हितग्राहियों को निश्शुल्क खाद्यान्न वितरित होता है

प्रदेश के 5.25 करोड़ हितग्राहियों को निश्शुल्क खाद्यान्न वितरित किया जाता है। इस खाद्यान्न की लागत 22 हजार 600 करोड़ रुपये थी। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से खाद्य सुरक्षा कानून के तहत प्राथमिकता परिवार में शामिल करके आवेदन मिलते हैं।

चूंकि, भारत सरकार ने इसमें अधिकतम सीमा निर्धारित की हुई है, इसलिए नए नाम जुड़ नहीं पा रहे थे। ई-केवाईसी कराकर मृत, एक हितग्राही का नाम दो जगह होने, पलायन या अन्य कारण से लगभग 20 लाख हितग्राहियों के नाम हटाए गए हैं।

केंद्र सरकार ने सूची भेज सत्यापन के दिए निर्देश

वहीं, भारत सरकार ने छह लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय, जीएसटी भुगतान करने वाले और कंपनी में संचालकों की सूची भेजकर सत्यापन करने के निर्देश दिए। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने कलेक्टरों के माध्यम से जांच कराई तो 32,379 ऐसे व्यक्ति पाए गए जिनकी वार्षिक आय छह लाख रुपये से अधिक है। यानी मासिक आमदनी 50 हजार रुपये है।
इसी तरह 143 वे हितग्राही चिह्नित हुए जो जीएसटी चुका रहे थे। 6,170 कंपनी संचालक भी निश्शुल्क राशन ले रहे थे। इन सभी को नोटिस देकर पात्रता पर्ची को निरस्त किया गया। अब इन्हें उचित मूल्य की दुकान से निश्शुल्क राशन नहीं मिलेगा।
हालांकि, किसी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होगी क्योंकि ऐसा माना जा सकता है कि जब इनके नाम पर पात्रता पर्ची जारी हुई होगी तब वे पात्रता रखते होंगे।
आयुक्त (खाद्य) कर्मवीर शर्मा का कहना है कि नाम हटाने से पहले पूरी पड़ताल की। कलेक्टरों के माध्यम से नोटिस दिए। जब यह प्रमाणित हो गया कि वे पात्रता नहीं रखते हैं, तो फिर नाम सूची से हटाकर राशन देना बंद कर दिया गया।

कितने अपात्र ले रहे थे निश्शुल्क राशन

जिला हितग्राही
इंदौर 7561
छिंदवाड़ा 2800
उज्जैन 2632
भिंड 1932
बैतूल 1625
रतलाम 1469
देवास 1322
दमोह 1030
भोपाल 73
जबलपुर 673
Previous Post

मतांतरण के मामले में सतना के तीन संदिग्धों के खातों में 9 लाख रुपये आए

Next Post

नए साल पर महाकाल की शरण में श्रद्धालु, महिला क्रिकेट टीम की मौजूदगी बनी आकर्षण

Related News

भोपाल

मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के SP बदले

October 29, 2026
भोपाल

आगामी सत्र से डिजिटल होगी मध्य प्रदेश विधानसभा, लाइव प्रसारण और ऑनलाइन सवाल-जवाब की सुविधा शुरू

October 28, 2026
भोपाल

करवा चौथ पर चांद का दीदार कब और कहाँ सबसे पहले होगा? जानिए चंद्रोदय का वैज्ञानिक गणित

October 28, 2026
भोपाल

ट्रेन और स्टेशन पर जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी, GRP ने पकड़ा मोबाइल चोर गिरोह

October 28, 2026
भोपाल

8 बार प्राकृतिक जीवन तक जेल में रहेगा प्यारे मियां, विशेष अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

October 28, 2026
भोपाल

दिसंबर में लगेगा ‘सेवा चिंतन शिविर’, नगरीय निकायों में भ्रष्टाचार पर सीएम की सख्त हिदायत

October 27, 2026
Next Post

नए साल पर महाकाल की शरण में श्रद्धालु, महिला क्रिकेट टीम की मौजूदगी बनी आकर्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)