Saturday, May 30, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार!

ग्वालियर में फिल्मी स्टाइल ‘लूट-लेरी’: नोटरी के बाद दुल्हन को ले उड़ा नकली भाई, बिल्डर बाप-बेटे को बीच सड़क पीटा!

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 23, 2026
in ग्वालियर, मध्यप्रदेश

ग्वालियर। शहर के भीड़भाड़ वाले दाल बाजार में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की खबर से गुरुवार शाम हड़कंप मच गया। शाम चार बजे से रात 11 बजे तक पुलिस मामले की परतें सुलझाने में जुटी रही। जब पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आई तो मामला शादी के नाम पर ठगी करने वाली एक संगठित गैंग का निकला, जिसने पूरी वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी थी।

पुलिस के अनुसार बिल्डर के मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर बेटे की शादी कराने का सौदा दो लाख रुपये में तय किया गया था। गैंग ने एक युवती को दिखाया और शादी के लिए राजी बताया। दो लाख रुपये लेने के बाद युवती को साथ लेकर नोटरी कराने पहुंचे। नोटरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिल्डर को यह विश्वास हो गया कि युवती अब उनके घर की बहू बन गई है।

बिल्डर और उसके बेटे के साथ मारपीट

नोटरी के तुरंत बाद बिल्डर अपने बेटे और युवती को कार से लेकर जा रहा था। इसी दौरान बिचौलिया और युवती का भाई बनकर साथ आए युवक दाल बाजार में पहुंचे। उन्होंने कार को घेर लिया, बिल्डर और उसके बेटे के साथ मारपीट की और युवती को अपने साथ ले गए।

जब पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो सामने आया कि यह अपहरण नहीं, बल्कि शादी के बहाने की गई ठगी थी। पुलिस ने बंटी धाकड़, शिवानी ठाकुर और हीरा ठाकुर को हिरासत में ले लिया है। वहीं पूनम गौर और विजय कुमार फरार बताए जा रहे हैं। आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

यह है पूरा मामला

शिवपुरी लिंक रोड निवासी महेंद्र पाराशर का बेटा अस्मित पाराशर मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है। बेटे की शादी के लिए कई रिश्ते देखे गए, लेकिन बात नहीं बनी। इसी दौरान महेंद्र पाराशर की मुलाकात मुरैना के परसौटा निवासी बंटी पुत्र शिवनारायण धाकड़ से हुई। बंटी ने दो लाख रुपये लेकर शादी कराने का भरोसा दिलाया और पूनम गौर को दिखाया, जो शादी के लिए राजी हो गई।

हीरा ठाकुर और उसकी पत्नी शिवानी को रिश्तेदार बताया गया, जबकि विजय निवासी भितरवार को भाई के रूप में पेश किया गया। गुरुवार को पुराने हाई कोर्ट के पास नोटरी कराई गई। नोटरी के बाद पूनम को महेंद्र पाराशर और उनके बेटे के सुपुर्द कर दिया गया। जैसे ही वे कार से दाल बाजार पहुंचे, पीछे से वही लोग आए और मारपीट कर युवती को ले गए।

कार रोककर बोला गया- बहन को कहां ले जा रहे हो

आरोपितों ने अपनी गाड़ी कार के आगे लगा दी। कार रुकते ही कांच पर हाथ मारा और गेट खोलकर मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि हमारी बहन को कहां ले जा रहे हो और युवती को अपने साथ लेकर चले गए।

इंटरनेट मीडिया पर फैली अपहरण की खबर

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर युवती के अपहरण की अफवाह फैल गई।

पुलिस का क्या कहना

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि दाल बाजार की घटना पूरी तरह सुनियोजित साजिश थी। शादी के बदले रुपये लिए गए और नोटरी के बाद खुद ही बिल्डर पर हमला कर अपहरण का आरोप लगाया गया। तीन आरोपित हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।

Previous Post

बसंत पंचमी 2026: करियर-कारोबार में जबरदस्त उछाल, लेकिन इस एक गलती से बिगड़ सकता है सब!

Next Post

सरकारी विभागों में आउटसोर्स भर्ती पर रोक, वित्त विभाग ने बदला 2023 का नियम।

Related News

देवास

हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख का माल जब्त!

April 21, 2026
डबलचौकी | थाना बरोठा

🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त

April 18, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
Next Post

सरकारी विभागों में आउटसोर्स भर्ती पर रोक, वित्त विभाग ने बदला 2023 का नियम।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 7 1 2 4
Users Today : 27
Total Users : 17124
Views Today : 33
Total views : 30246
Who's Online : 1
Server Time : May 30, 2026 7:33 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.