अंबाह: अंबाह थाना क्षेत्र में राबिया किन्नर के घर बीती रात डकैती की बड़ी घटना हुई। कस्बे से क़रीब दो किलोमीटर दूर दोहरी रोड पर राबिया किन्नर का घर है, जो अन्य घरों से अलग थलग है। राबिया के अनुसार बीती रात आठ से दस हथियारबंद लोग छत के सहारे उनके घर में घुस आए। मारपीट करने के बाद हाथ पैर बांधकर कमरे में डाल दिया। इसके बाद पूरे घर में लूटपाट की।
राबिया के अनुसार बदमाश 18-20 तोला सोना, लगभग एक किलो चांदी, चार लाख रुपये नकदी ले गए। किन्नर का पूरा घर कैमरों की निगरानी में है, लेकिन बदमाश इसकी ख़बर रखे थे और डीवीआर को खोलकर ले गए। इस घटना से पूरे अंबाह क्षेत्र में हड़कंप है। एएसपी सुरेंद्र पाल सिंह डावर सहित पुलिस अमला मौक़े पर पहुंचा, जांच में जुटे।







