जबलपुर :-भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) की जबलपुर टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 20 सितंबर 2026 को शहीद स्मारक, गोल बाजार, जबलपुर में आयोजित की गई। बैठक में श्रीमती नीतू शर्मा, जबलपुर संभाग अध्यक्ष एवं श्री सुरेंद्र शर्मा, कटनी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जबलपुर एवं कटनी क्षेत्र के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में क्षेत्र में संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यों की जानकारी ली गई तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जनजागरूकता एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रत्येक माह 1-2 सामाजिक कार्य करने का आह्वान
बैठक में सदस्यों को प्रेरित किया गया कि प्रत्येक सदस्य अपने क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार प्रत्येक माह कम से कम 1 से 2 जनजागरूकता अथवा सामाजिक कार्य करने का प्रयास करे। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, नशामुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, दिव्यांगजन जागरूकता सहित अन्य जनहित के विषयों को शामिल किया जा सकता है।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सामाजिक कार्य केवल आयोजन तक सीमित न रहें, बल्कि किए गए कार्यों का उचित दस्तावेजीकरण एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त करना भी महत्वपूर्ण है।
संबंधित विभागों से पत्राचार कर कार्य करने पर जोर
जनजागरूकता एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए संबंधित शासकीय विभागों, संस्थाओं एवं स्थानीय प्रशासन के साथ आवश्यक पत्राचार एवं समन्वय करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य यह है कि कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभाग की सहभागिता रहे और किए गए कार्य का प्रमाण-पत्र प्राप्त करना आसान हो।
पदाधिकारियों को विशेष रूप से बताया गया कि संभव हो तो कार्यक्रम के दिन ही संबंधित विभाग अथवा संस्था से प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लिया जाए, ताकि बाद में प्रमाण-पत्र के लिए अनावश्यक पत्राचार अथवा भागदौड़ न करनी पड़े।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य
बैठक में IHRCT की ओर से निम्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे—
-
श्रीमती अनीता दुबे — प्रदेश सचिव
-
श्रीमती सौंपा शाह चटर्जी — प्रदेश प्रवक्ता
-
श्रीमती नीतू शर्मा — जबलपुर संभाग अध्यक्ष
-
श्री सुरेंद्र शर्मा — कटनी जिला अध्यक्ष
-
श्री धनराज सोनकर — जबलपुर शहर अध्यक्ष
-
श्रीमती ममता यादव — जबलपुर शहर अध्यक्ष
-
श्रीमती रेखा पटेल — जबलपुर ग्रामीण अध्यक्ष
-
श्रीमती अर्चना यादव — जिला महामंत्री
-
श्रीमती रश्मि केवट — गोरखपुर तहसील अध्यक्ष
-
श्री डोमन सिंह सेन — जबलपुर तहसील अध्यक्ष
-
श्री नवल किशोर यादव — सिहोरा तहसील मीडिया प्रभारी
-
श्रीमती आशा गोस्वामी — जिला कार्यकारिणी सदस्य
-
श्री श्रीकांत उपरीत — सदस्य
-
श्रीमती साधना उपरीत — सदस्य
-
श्री अक्षय राठौड़ — सदस्य






