बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जबलपुर का जागरूकता अभियान
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की जिला कार्यकारिणी सदस्य रेखा पटेल जी द्वारा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत रेखा पटेल जी ने विद्यालय में जाकर बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान बच्चों को बताया गया कि टिफिन में क्या-क्या लाना चाहिए ताकि वे स्वस्थ, ऊर्जावान और रोग-मुक्त रह सकें। जंक फूड से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को घर का पौष्टिक भोजन, फल, हरी सब्जियाँ, दाल, दूध आदि के महत्व को सरल एवं रोचक भाषा में समझाया गया। बच्चों एवं शिक्षकों ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
यह अभियान संगठन की ओर से पहली बार प्रारंभ करने वाली जिला कार्यकारिणी सदस्य रेखा पटेल जी की पहल है, जो अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी ने कहा—
“बच्चों का स्वास्थ्य ही राष्ट्र का भविष्य है। रेखा पटेल जी द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है। ऐसे जागरूकता अभियानों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। संगठन को आप पर गर्व है।”
प्रदेश प्रवक्ता सौंपा चटर्जी जी ने कहा—
“रेखा पटेल जी ने जमीनी स्तर पर जो पहल की है, वह वास्तव में अनुकरणीय है। बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”
जबलपुर संभाग अध्यक्ष अनीता दुबे जी ने कहा—
“रेखा पटेल जी ने संगठन के उद्देश्य को सही अर्थों में आगे बढ़ाया है। बच्चों के बीच जाकर सही खान-पान की जानकारी देना समाज सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है।”


इस अवसर पर ट्रस्ट के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, मनीष गुप्ता, युवराज सिंह राठौर, जीवनलाल जैन चायवाले, भावेश नाहर, गोकुल पांचाल, सोना जैन, अंकित जैन सहित अन्य सदस्यों ने भी इस पहल की सराहना की और विश्वास दिलाया कि भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं जागरूकता अभियानों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा तथा व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगा।








