🌟 सेवा ही सच्चा नेतृत्व: अभिषेक नाहर का मानवीय उदाहरण 🌟
इंदौर।
युवा विंग के जिला अध्यक्ष अभिषेक नाहर द्वारा भिक्षुक पुनर्वास केंद्र एवं वृद्ध आश्रम में किया गया दान न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी है।
इस पुनीत कार्य के लिए भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की ओर से उन्हें विशेष रूप से सम्मान और सराहना दी गई है।
ट्रस्ट की राष्ट्रीय महामंत्री साधना सेठी ने कहा कि —
“अभिषेक नाहर जैसे युवा नेतृत्व ही समाज में सकारात्मक बदलाव की नींव रखते हैं। हम आशा करते हैं कि युवा विंग के अन्य पदाधिकारी भी इसी तरह सेवा के कार्यों में आगे आएंगे, ताकि संगठन का नाम देशभर में गौरव के साथ लिया जा सके।”
उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक नाहर द्वारा हाल ही में आयोजित की गई बैठक भी अत्यंत सफल और संगठनात्मक दृष्टि से बेहद प्रभावशाली रही।
यह सेवा कार्य यह सिद्ध करता है कि युवा शक्ति यदि सही दिशा में काम करे तो समाज की तस्वीर बदल स
कती है।
















Users Today : 4
Total Users : 17945
Views Today : 5
Total views : 31184
Who's Online : 0
Server Time : July 14, 2026 4:42 pm